Home » देश » थाना कालांवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर

थाना कालांवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा नशा तस्कर

Facebook
Twitter
WhatsApp
146 Views

हेरोईन तस्करी के तीन साल पुराने मामले में है वांछित

 डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करी में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना कालांवाली पुलिस के बड़ी सफलता हाथ लगी है । उनकी टीम ने हेरोइन तस्करी के तीन साल पुराने मामले में वांछित असल तस्कर आरोपी हरपाल सिंह उर्फ मीता पुत्र हरबंस निवासी गांव कालांवाली को मंडी कालांवाली से काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस संबंध में प्रभारी थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 16.11.2021 को सीआईए स्टाफ कालांवाली तहसील कालांवाली की पार्किंग के पास से एक मोटरसाइकिल को रुकवाया तो मोटरसाइकिल पर सवार  दो आरोपियों सुखविंदर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र भाना सिंह निवासी हुड्डा कॉलोनी मंडी कालांवाली व रणजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह मास्टर कॉलोनी मंडी कालांवाली को  5.50 ग्राम हेरोइन सहित काबू करके बंद जेल करवाया था । जो पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ व अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए उप नि. कृष्ण कुमार ने आरोपी हरपाल सिंह उर्फ मीता को काबू कर लिया । जो आरोपी हरपाल उर्फ मीता ने ही उक्त दोनों को हेरोइन उपलब्ध करवाई थी । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा  ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices