Home » देश » श्री बालाजी सेवा समिति, जंडवाला मोहल्ला ने लगाया भंडारा

श्री बालाजी सेवा समिति, जंडवाला मोहल्ला ने लगाया भंडारा

Facebook
Twitter
WhatsApp
70 Views

सिरसा। श्री बालाजी सेवा समिति जंडवाला मोहल्ला द्वारा प्रभात पैलेस के निकट हर माह की अंतिम तारीख को लंगर-भंडारा लगाया जाता है। इसी कड़ी में प्रभात पैलेस के निकट समिति की ओर से भंडारा लगाया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। समिति सदस्यों सोनू बांसल, विजय सैनी, सुनील ढाका, अरविंद कासनियां, रामसिंह सैनी, बनवारी सैनी, शुभम कालड़ा, संजय गौड़, रिंकू शर्मा, बिल्लू मलिक, गौरव फुटेला, ईश्वर सैनी, रूलीराम गौड़, कृष्ण वर्मा ने बताया कि बहुत से ऐसे असहाय लोग हंै, जिन्हें दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता। समिति द्वारा इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रभात पैलेस के निकट हर माह की अंतिम तारीख को यहां लंगर-भंडारे का आयोजन किया जाता है, ताकि भूखे व असहाय लोगों को भरपेट भोजन मिल सके। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है कि भूखे को भोजन करवाना सबसे बड़ा पुण्य है। समिति सदस्यों ने कहा कि यह लंगर सेवा अनवरत जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices