Home » देश » महासाध्वी श्री सर्वज्ञ प्रभा जी के सानिध्य में मनाया जाएगा व्यापार दिवस

महासाध्वी श्री सर्वज्ञ प्रभा जी के सानिध्य में मनाया जाएगा व्यापार दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp
88 Views

कालावाली 1अगस्त ( )एस. एस. जैन सभा मंडी कालावाली द्वारा 3 अगस्त 2025, रविवार को व्यापार दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कार्यक्रम जैन स्थानक, मंडी कालावाली में आयोजित होगा, जिसमें हरियाणा सिंहनी, पंजाब वीरांगना महासाध्वी श्री सर्वज्ञ प्रभा जी महाराज साहब एवं तप-रश्मि सेवाभावी श्री नमिता जी महाराज ठाणे-2 के पावन सान्निध्य में श्रद्धालु एवं व्यापारी वर्ग मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। यह जानकारी देते हुए एस एस जैन सभा के अध्यक्ष सन्दीप जैन ने बताया कि सुबह 8:15 बजे से प्रारंभ होने वाले इस आयोजन में महासाध्वी श्री जी व्यापार से जुड़ी विभिन्न जटिलताओं, मानसिक तनाव और प्रतिस्पर्धा के युग में सफलता के उपायों पर अपने अनमोल वचनों के माध्यम से प्रकाश डालेंगी। विशेष रूप से यह कार्यक्रम व्यापारियों को नैतिकता, सेवा, संयम एवं सकारात्मक सोच के साथ व्यापार संचालन के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर जिला सिरसा कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन ने सभी व्यापारी भाइयों से कार्यक्रम में समय पर पहुंचने की अपील की है

ताकि अधिक से अधिक लोग इस सत्संग रूपी व्यापारिक मार्गदर्शन से लाभान्वित हो सकें।
उन्होने बताया कि सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था जैन स्थानक में ही की गई है। कार्यक्रम के माध्यम से न केवल व्यापारिक कुशलता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि जैन समाज की धार्मिक एवं सामाजिक एकता को भी बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices