सिरसा। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार के निर्देशानुसार कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दलीप सिंह द्वारा महाविद्यालय में कैंटीन की शुरुआत के मौके पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान की शुरुआत प्राचार्य द्वारा सबसे पहले बेल पत्र का पौधा लगाकर की की गई तत्पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कुलजीत कौर ने आंवले का पौधा तथा प्रो. सुरेश कुमारी ने गुलाब का पौधा लगाकर के महाविद्यालय के अन्य स्टाफ गण व महाविद्यालय प्रांगण में मौजूद विद्यार्थियों को इन पौधों की देखभाल और जीवन में प्रकृति के प्रति समर्पित भावना रखने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य द्वारा प्रांगण में मौजूद विद्यार्थियों तथा सभी स्टाफ सदस्यों में लड्डू बंटवाए गए। महाविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रवीण कुमार ने बताया की फिलहाल महाविद्यालय में सत्र 2025-26 बीए, बी कॉम, बी एस सी तृतीय वर्ष की कक्षाएं शुरू हो चुकी है। एमए हिंदी में दाखिले के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। विद्यार्थी अपनी फीस ऑनलाइन या महाविद्यालय में आकर भर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज हरियाणा राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की लोकल यूनिट ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी कर्मचारियों ने काले कपड़े पहनकर तथा काली पट्टी बांधकर ब्लैक डे मनाया। यूनिट के प्रधान प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर कैंटीन कमेटी के इंचार्ज प्रो. सावन के साथ महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक व गैर-शक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने बधाई के साथ बहुत से विद्यार्थियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष जारी रहेगा: प्रो. अशोक
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026