Home » देश » अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ अभियान में सीआईए स्टाफ डबवाली ने 15 बोतल नाजायज शराब हथकड़ सहित एक दबोचा*

अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ अभियान में सीआईए स्टाफ डबवाली ने 15 बोतल नाजायज शराब हथकड़ सहित एक दबोचा*

Facebook
Twitter
WhatsApp
84 Views

             डबवाली 01 अगस्त ।  डबवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली ने आरोपी को 15 बोतल नाजायज शराब हथकड़ सहित काबू करने में सफलता हासिल की है ।

              इस बारे में प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप नि. राजपाल ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान  देशराज पुत्र प्यारा सिंह निवासी लखुआना के रूप में हुई है । उन्होंने बताया एएसआई बलवान अपनी टीम के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए गांव मसीतां से गांव रामपुरा माजरा रोड पर जा रहे थे कि जब वे टी-प्वाइंट गांव लखुआना-शेरगढ़ रोड पर पहुंचे तो एक शक्स सामने टी-पॉइंट पर अपने दाहिने हाथ मे एक कैनी प्लास्टिक रंग संतरी लिए हुए खड़ा दिखाई दिया । जो पुलिस की गाडी को आता देखकर एकदम से वापिस मुडकर गांव लखुआना की तरफ चलने लगा तो ASI को किसी अपराध का अंदेशा होने पर उन्होंने सरकारी गाडी रुकवाकर गाडी से नीचे उतरकर साथी कर्मचारियों की सहायता से कुछ ही कदमों की दूरी पर शख्स को कैनी प्लास्टिक सहित काबू करके तलाशी ली तो शक्स के पास मिली कैनी में अवैध शराब हथकड़ बरामद होने पर थाना सदर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices