Home » देश » कलेक्टर रेट में बढ़ोत्त्तरी जनविरोधी: रवि कंबोज

कलेक्टर रेट में बढ़ोत्त्तरी जनविरोधी: रवि कंबोज

Facebook
Twitter
WhatsApp
85 Views

सिरसा। युवा इनेलो नेता रवि कंबोज ने हाल ही में सरकार द्वारा कलेक्टर रेटों में की गई बेतहाशा बढ़ोत्त्तरी पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। जारी बयान में कंबोज ने कहा कि भाजपा सरकार ने कलेक्टर रेट में 10 से 133 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करके प्रदेश की जनता पर जुल्म ढाने का काम किया है। पहले ही बिजली दरों में चार गुना बढ़ोतरी से लोगों की कमर तोडक़र रख दी थी, वहीं अब जमीन के कलेक्टर रेट बढ़ाकर किसान, मजदूर, व्यापारी और आमजन को और ज्यादा संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि ये सरकार सिर्फ  बड़े उद्योगपतियों और कॉरपोरेट घरानों की परवाह करती है, जबकि आम आदमी की समस्याओं से इसका कोई लेना-देना नहीं है। रवि कंबोज ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश कर्ज में डूबता जा रहा है और इसका बोझ अब जनता के सिर डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजीपति घरानों का विकास करने में जुटी हुई है। आम जनता सरकार की कुनीतियों से त्राहिमाम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices