Home » देश » खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रूपावास स्कूल की लड़कियों ने लहराया परचम

खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रूपावास स्कूल की लड़कियों ने लहराया परचम

Facebook
Twitter
WhatsApp
96 Views

सिरसा। खण्ड नाथूसरी चौपटा में लड़कियों की खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैरांवाली में आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिता के दौरान आयोजित विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में पीएमश्री रावमा विद्यालय रूपावास की लड़कियों ने फिर से परचम लहराया है और अब चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगे। अंडर-17 आयु वर्ग में 5000 मीटर रेस में नवीता प्रथम स्थान पर रही। 3000 मीटर रेस में दीपिका दूसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर रेस में नवीता प्रथम और दीपिका दूसरे स्थान पर रही। 800 मीटर रेस में धनवंती प्रथम व ललिता दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में धनवंती ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 आयु वर्ग में 3000 मीटर रेस में अलका दूसरे व दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 आयु वर्ग में 600 मीटर रेस में आरजू प्रथम व रवीना दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में राखी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वालीबॉल में अंडर-14 आयु वर्ग में विद्यालय की टीम खण्ड में प्रथम स्थान पर रही और टीम से पूजाए रीना और प्रीती का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। अंडर-17 आयु वर्ग में वालीबॉल टीम खण्ड में दूसरे स्थान पर रही और टीम से नवीता, कोमल, भारती व आरती का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। वालीबॉल अंडर-19 आयु वर्ग में वंशिका और अलका का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। क्रिकेट में अंडर-17 आयु वर्ग में खुशबू व नेहा और अंडर-19 में रिनकी का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। शॉट पुट अंडर-14 में पूजा प्रथम व आरजू दूसरे स्थान पर तथा अंडर-11 मेें हिमांशी प्रथम स्थान पर रही। अंडर-14 मेें डिस्कस थ्रो में रचना ने प्रथम व जीविका ने दूसरा स्थान हासिल किया।  रिले रेस में राखी, रीना, प्रीती व डिम्पल की टीम प्रथम स्थान पर रही। विद्यालय प्रधानाचार्य  कमलजीत सिंह ने विजेता खिलाडिय़ों को जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices