Home » देश » बचत से मिलता है प्रोत्साहन: डा. सज्जन कुमार

बचत से मिलता है प्रोत्साहन: डा. सज्जन कुमार

Facebook
Twitter
WhatsApp
89 Views

सिरसा। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता व महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डा. जोगिंद्र सिंह के संयोजन में डाक विभाग की तरफ  से एक बचत व विभिन्न योजनाओं के विषय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय डाक विभाग ऐलनाबाद से धर्मपाल एसपीएम और रविन्द्र कुमार पोस्टल असिस्टेंट शामिल हुए। इस अवसर पर प्राचार्य डा. सज्जन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में बचत अथवा संचय का उतना ही महत्व है, जितना की आमदनी का। मनुष्य की आमदनी कितनी ही अधिक हो परंतु यदि उसमें संचय की प्रवृत्ति नहीं है तो उसे समय-समय पर अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मनुष्य का जीवन विभिन्न उतार-चढ़ावों से परिपूर्ण होता है। सुख और दुख जीवन के अभिन्न अंग हैं। इसलिए बचत का जीवन में बहुत महत्व है। रविन्द्र कुमार ने बताया कि डाक विभाग कई मायनों में भारतीय नागरिकों के जीवन को छूता है, जैसे मेल डिलीवर करना, लघु बचत योजनाओं के तहत जमा स्वीकार करना, डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के तहत जीवन बीमा कवर प्रदान करना और बिल जैसी रिटेल सेवाएं प्रदान करना संग्रह, प्रपत्रों की बिक्री, पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट फंड, आर डी अकाउंट, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट, एम आई एस, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम व पीपी एफ  आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर कॉलेज के सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ  सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices