दी सिरसा मोबाइल यूनियन ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
सिरसा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दी सिरसा मोबाइल यूनियन की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। यूनियन के प्रधान विमल स्वामी ने सर्वप्रथम सभी को इस पावन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हर मनुष्य का जन्मसिद्ध अधिकार है। आज हम पूर्ण स्वतंत्र हैं तथा पूरे विश्व में भारत की एक पहचान हैं। हमारा संविधान आज पूरे विश्व में एक मिसाल है। जिसमें समस्त देशवासियों को समानता का अधिकार है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज भी प्रेम, भाईचारे व एकता का प्रतीक है। उपप्रधान पवन स्वामी, दिनेश कारगवाल ने कहा कि जब से हमारा भारत आजाद हुआ है तभी से आर्थिक व तकनीकी रूप से हमारा देश सम्पन्नता की ऊंचाइयों तक पहुंचा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश की तरक्की के लिए काम करें। यूनियन के सचिव विनोद मेहता ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, लेकिन जो दूसरों के लिए जीता है, वो एक न एक दिन अमर हो जाता है। हमारे शहीदों ने भी यही किया था, उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने आप को न्यौछावर कर दिया था। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए आगे बढऩा चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी को लड्डूओं का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सुमित मुंजाल, नौरंग, पारस सोनी, प्रयाग बांसल, सुभाष, किरण, अमित मेहता, दिनेश स्वामी, मनन वर्मा, विकास मुंजाल, मनोज रखेजा सहित यूनियन के सभी सदस्य उपस्थित थे।
स्वतंत्रता हर मनुष्य का जन्मसिद्ध अधिकार है: विमल स्वामी
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026