सिरसा। भारत विकास परिषद्, माधव शाखा सिरसा द्वारा 17 अगस्त को सशक्त महिला स्वस्थ समाज अभियान के अंतर्गत एक नि:शुल्क स्त्री रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शाखा सचिव सतपाल जोत ने बताया कि यह शिविर प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सिटी हेल्थकेयर न्यूरो रिसर्च एवं इनफर्टिलिटी सेंटर, अरोमा होटल के सामने, डबवाली रोड पर लगाया जाएगा। इस शिविर में नगर की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञा डा. दिव्या ज्योति सिंह मरीजों की नि:शुल्क जांच कर मुफ्त परामर्श प्रदान करेंगी। शाखा अध्यक्ष रितेश लम्बोरिया के नेतृत्व में, सेवा गतिविधि संयोजक रवि अरोड़ा के मागदर्शन में स्वास्थ्य सेवा संयोजक डा. ममता गुप्ता के दिशा निर्देश में आयोजित होने वाले इस शिविर की प्रकल्प संयोजक रेणु शर्मा होंगी। शिविर में बी पी, पल्स, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि टेस्ट बिल्कुल फ्री किए जाएंगे। अधिक जटिल रोगों की जांच हेतु अल्ट्रासाउंड या अन्य आवश्यक जांच पर भी 50 प्रतिशत तक छूट उपलब्ध कराई जाएगी। भारत विकास परिषद् माधव शाखा सिरसा की महिला गतिविधि संयोजक ममता गोयल ने आमजन से आह्वान किया कि महिलाएं अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजर अंदाज न करके अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों और निसंकोच इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
फोटो: डा. दिव्य ज्योति सिंह
भावि का नि:शुल्क स्त्री रोग जांच शिविर 17 अगस्त को
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026