Home » देश » श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस व कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

Facebook
Twitter
WhatsApp
78 Views

विद्यालय में दिखा देशभक्ति, भक्ति का अद्भुत संगम
सिरसा। सिरसा के प्रतिष्ठित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी दोनों पर्व एक ही दिन उल्लासपूर्वक मनाए गए। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में भीष्म मेहता एवं अनन्य मेहता ने संयुक्त रूप से शिरकत की। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के संस्थापक बी.एस. राव के जन्मदिवस पर प्रधानाचार्या जीना धुरिया, अतिथिगणों, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या ने विद्यालय प्रांगण में समस्त उपस्थितजनों के बीच ने राष्ट्रध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान देशभक्ति और कृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या जीना धुरिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, नीति और प्रेम का मार्ग दिखाता है। इस आयोजन से विद्यार्थियों के हृदय में देशभक्ति और भक्ति दोनों के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया है। कार्यक्रम में विद्यालय की एकेडमिक डीन रीटा सहगल ने स्वतंत्रता दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए समस्त उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ तथा सभी छात्रों को चॉकलेट वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices