Home » देश » तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार

तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार

Facebook
Twitter
WhatsApp
77 Views

सिरसा। तृप्ता वेल्फेयर सोसायटी की ओर से श्री कृष्ण जन्म अष्टमी का त्योहार मनाया गया, जिसमें रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक गवर्नर एवं भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मेहता ने शिरकत की। भूपेश मेहता ने रिबन काटकर व पावन ज्योत जलाकर श्री कृष्ण भगवान जी का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि हम बहुत ही भाग्यशाली हैं, जो आज कलयुग में तृप्ता चिटकारा के माध्यम से श्री कृष्ण भगवान के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तृप्ता एक अलौकिक शक्ति का नाम है, जो संतुष्ट हैं। इसके बाद भूपेश मेहता ने भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। गेस्ट ऑफ  ऑनर रमेश साहुवाला ने श्रीकृष्ण भगवान बचपन की लीलाओं का विस्तार से गुणगान किया। एडवोकेट संजय मेहता ने भी श्री कृष्ण भगवान के जीवन के बारे बताया कि भगवत गीता हमें जीवन में कैसे रहना है, सिखाती है। समाजसेवी संजीव देवगुण ने श्रीकृष्ण भगवान के बारे में विस्तार से बताया कि कृष्ण भक्ति हमें प्रेम का संदेश देती है। इसे बाद नीलम साहुवाला ने कहा कि हम सब को प्रेम से रहना चाहिए और सभी आए हुए मेहमानों को श्रीकृष्ण के जन्मदिवस की सबको बधाई दी। इस अवसर पर गुरदेव कौर, विशु बतरा, मयंक बतरा, मीना जैन, सुमन शर्मा, मोनिका जैन, मंजू, सविता, जनक, संतोष सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices