Home » देश » सीआईए कालांवाली स्टाफ की बड़ी कार्रवाई

सीआईए कालांवाली स्टाफ की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
138 Views

अन्तर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरीशुदा दो मोटरसाइकिल व वारदात में प्रयोग शुदा एक मोटरसाइकिल के साथ 03 आरोपी किए काबू

डबवाली पुलिस का अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने का अभियान लगातार जारी है । क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली उप नि. सुरेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए अन्तर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह को बेनकाब करने में कामयाबी हासिल की है । ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने तीन आरोपियों को दो चोरीशुदा व एक वारदात में प्रयोग शुदा मोटरसाइकिल सहित काबू किया है । पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलजीत सिंह पुत्र पलविन्दर सिंह निवासी कमालु थाना रामा मंडी जिला बठिंडा पंजाब, गगनदीप सिंह उर्फ गगनी पुत्र पप्पी सिंह वासी रामा मंडी पंजाब व हैप्पी सिंह पुत्र धन्ना राम वासी रामा मंडी पंजाब के रूप में हुई है ।

इस मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया उनकी टीम ने नाकाबंदी के दौरान औढ़ा कैंचियां कालांवाली से चेकिंग करते हुए मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को काबू किया और चेक किया तो उनके पास से बरामद मोटरसाइकिल मार्का स्प्लेंडर प्लस अभियोग न. 184 थाना कालांवाली में चोरी होना पाई गई । जो तीनों आरोपी युवक चोरी किया हुआ मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहे थे । आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग शुदा मोटरसाइकिल मार्का स्पलेंडर प्लस भी बरामद की गई है । पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक चोरीशुदा अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गई । जो चोरीशुदा मोटरसाइकिल मार्का स्प्लेंडर प्लस अभियोग न.190/2025 में चोरी होना पाई गई । आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके चोरी की अन्य वारदातों व गिरोह के अन्य सदस्यों बारे जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices