Home » देश » खेल तनाव कम करने में निभाते हैं अहम भागीदारी

खेल तनाव कम करने में निभाते हैं अहम भागीदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
75 Views

डबवाली पुलिस ने गांव चौटाला, तारूआना, सिंहपुरा व फूलो में खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों व इससे दूर रहने में खेलों के महत्व बारे किया जागरूक

 डबवाली पुलिस द्वारा जहां नशा तस्करों की धरपकड़ कर रही है वहीं नशा पीड़ितों का इलाज करवाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ रही है । पुलिस नशा मुक्त समाज अभियान पूरे जोर शोर से चलाया जा रहा है । जिसके तहत नशा तस्करों को जेल भेजना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता सेमिनार आयोजित करना व खेल प्रतियोगिताएं करवाना दोनों काम पूरी मेहनत के साथ किये जा रहे हैं युवा भी डबवाली पुलिस के प्रयासों से प्रभावित होकर नशे की लत से दूर रहकर खेलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं व खेल प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले रहे हैं  । इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रभारी चौकी चौटाला उप नि. आनन्द कुमार ने साहब राम स्टेडियम गांव चौटाला, एसपीओ राजेश कुमार ने गांव फूलो, एसपीओ राजेन्द्र ने सिंहपुरा व कमांडो टीम ने गांव तारूआना में वॉलीबॉल व कबड्डी की प्रतियोगिता करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने व स्वस्थ व आत्मविश्वास से परिपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी             जागरूकता अभियान के चौटाला चौकी प्रभारी उप नि. आनन्द कुमार ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों व खेलों के महत्व के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि शराब, अफीम, गांजा आदि नशीली दवाओं का सेवन हमारे जीवन के लिए बहुत हानिकारक है । नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है । नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है । नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं । नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है । नशा एक समस्या है जिसका समाधान हेतु शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है । नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए । नशे के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए समाज को सहयोग करना चाहिए और नशीली दवाओं के विरुद्ध जागरूकता फैलानी चाहिए । उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन न, 1933 पर कॉल करें । यह पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए 24×7 ड्रग संबंधित मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक अनुकूल मंच प्रदान करना है। यह विशेष पोर्टल ड्रग तस्करी, अवैध बिक्री /खरीद / भंडारण / निर्माण और नारकोटिक ड्रग्स या साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध खेती सहित संबंधित मामलों के समाधान हेतु समर्पित है । प्रदान की गई जानकारी की NCB अधिकारियों द्वारा तुरंत समीक्षा की जाएगी । पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । जिला पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices