वर्तमान में बेटा बचाओ अभियान हर घर की जरूरत: प्रो. शर्मा
सिरसा। गांव आनंदगढ़ में शहीद मदनलाल युवा क्लब, ग्राम पंचायत आनंदगढ़ व मानव अधिकार परिषद हरियाणा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नशे के खिलाफ बेटा बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी प्रो. दयानंद शर्मा व बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार पहुंचे, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में कालांवाली नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डा. शमशेर सिंह व देवराज मोयल ने उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रधान मांगेराम गोदारा व बेटा बचाओ अभियान के संयोजक तरुण भाटी ने संयुक्त रूप से की। सर्वप्रथम गांव में स्थापित शहीद मदनलाल माकड़ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई। मुख्य अतिथि प्रो. दयानंद शर्मा ने युवाओं को अपने भविष्य पर ध्यान देने व देश की भलाई के कार्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे नशे से दूर रहकर खेलकूद में बढ़चढक़र भागीदारी कर अपने गांव व अभिभावकों का नाम रोशन करें। प्रो. शर्मा ने बेटा बचाओ अभियान की प्रशंसा की और अभियान को तेजी से बढ़ाने के लिए युवाओं से आह्वान किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और साथ ही नशा पीडि़तों का उपचार करवाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए आह्वान किया। डा. शमशेर सिंह ने नशे से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा पीडि़तों का इलाज करवाने के लिए उपचार केंद्र में लाएं। कार्यक्रम के अंत में एंटी ड्रग्स मैन तरुण भाटी ने युवाओं को नशे के प्रति जागरूक किया और उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर तरूण भाटी ने युवाओं से नशे जैसी बुराई से आजादी लेने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई नशा पीडि़त अपना इलाज करवाना चाहता है तो संस्था उसका भरपूर सहयोग करेगी। उन्होंने ग्रामीणों व युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलवाई। क्लब के सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बच्चों व मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, राजवीर सुथार, पूर्व सरपंच दलबीर बैनीवाल, मनीराम प्रजापत, शेर सिंह गोदारा, भोजराज नंबरदार, जगतपाल गोदारा, डा. एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप बजाज, धर्मवीर सिंह छिंदरपाल, हरजिंदर सिंह, भजन लाल बजाज, गुरविंदर सिंह, अर्जुन, ओमप्रकाश गोदारा, कौशल्या देवी शहीद मदनलाल माकड़, आंगनवाड़ी वर्कर्स, गांव की महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।
युवा अपने भविष्य पर ध्यान देते हुए देश हित में करें काम: प्रो. दयानंद शर्मा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026