Home » देश » केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले श्री अरोड़वंश सेवा सदन के प्रधान कृष्ण गुंबर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिले श्री अरोड़वंश सेवा सदन के प्रधान कृष्ण गुंबर

Facebook
Twitter
WhatsApp
82 Views

केंद्रीय मंत्री ने दिया आशीर्वाद, जल्द पूरा होगा अरोड़वंश सेवा सदन का निर्माण कार्य
सिरसा। पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के बेटे की रिंग सेरेमनी में दिल्ली पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल से श्री अरोड़वंश सेवा सदन के प्रधान कृष्ण गुंबर की गोपाल कांडा व गोबिंद कांडा ने मुलाकात करवाई। इस दौरान उनके साथ संरक्षक रामनारायण कक्कड़, सतपाल सेठी, अशोक कुमार मेहता, सुमित बब्बर, संस्थापक अमरनाथ सेवा समिति गुरदयाल मेहता, पूर्व न्यायाधीश कंज्यूमर कोर्ट प्रदीप मेहता, प्रेम बजाज आढ़ती एसोसिएशन प्रधान, उपप्रधान राजू सुधा, विजय चौधरी प्रदेश उपप्रधान व्यापार मंडल, देवराज कंबोज, दीपक मेहता, राजेंद्र सुधा, गणमान्य लोग मौजूद थे। बातचीत में गोपाल कांडा ने केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल को बताया कि श्री अरोड़वंश सेवा सदन सिरसा का निर्माण कार्य पिछले काफी समय से लंबित है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कृष्ण गुंबर, जोकि अनेक सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं, श्री अरोड़वंश सेवा सदन सिरसा का नया प्रधान नियुक्त किया गया है। अब श्री अरोड़वंश सेवा सदन के निर्माण कार्य को गति मिलेगी। वहीं केंद्रीय मंत्री ने भी कृष्ण गुंबर को आशीर्वाद दिया कि श्री अरोड़वंश सेवा सदन का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। उन्होंने कृष्ण गुंबर को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे सर्वसमाज को साथ लेकर निर्माण कार्य को गति देने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices