Home » देश » सीआईए स्टाफ डबवाली व साइबर सेल डबवाली की बड़ी कार्रवाई

सीआईए स्टाफ डबवाली व साइबर सेल डबवाली की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
93 Views

करीब 06 लाख रुपये की 02 किलो 638 ग्राम अफीम तस्करी मामले में अन्तर्राज्यीय नशा तस्कर चित्तौड़गढ़ से काबू कर लिया 04 दिन के पुलिस रिमांड पर

      डबवाली पुलिस नशा तस्करी नेटवर्क को तोड़ते हुए नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने में लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है ।  इसी अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली व साइबर सेल की टीम ने नजदीक बाजोड़ा बालाजी मंदिर थाना बेगू जिला चितौड़गढ़ राजस्थान से करीब छह लाख रुपये की 2 किलो 638 ग्राम अफीम तस्करी मामले में अन्तर्राज्यीय नशा तस्कर को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान फूलचंद उर्फ धाकड़ पुत्र मांगेलाल निवासी गुलसरी थाना सिंगोली जिला नीमच मध्य प्रदेश के रूप में हुई है  ।

            इस मामले के बारे में सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप नि. राजपाल ने बताया कि दिनांक 28.04.2025 को स्टाफ में तैनात ASI बलवान सिंह व उनकी टीम ने विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर गांव शेरगढ़ व सकता खेड़ा के बीच भारतमाला पुल के नीचे नाकाबंदी के दौरान गाडी  RJ06CE-3618 मार्का ब्रेजा सहित दो अन्तर्राज्यीय नशा तस्करों दिनेश पुत्र रत्न वासी गांव पलसिया तहसील सिंगोली जिला नीमच मध्य प्रदेश व जसवीर उर्फ जस्सी पुत्र दर्शन सिंह वासी गांव ढाबा तहसील संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को दो किलो 638 ग्राम अफीम सहित काबू कर जेल भेजा था । जो पकड़े गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने बताया कि वे दोनों यह अफीम फूलचन्द उर्फ धाकड़ पुत्र मांगेलाल से खरीद कर लाए थे । जिस पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने साइबर सेल डबवाली के साथ मिलकर आरोपी हरफूल उर्फ धाकड़ को चित्तौड़गढ़ राजस्थान से काबू कर लिया । आरोपी को अदालत में पेश कर 04 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है । जो रिमांड अवधि के दौरान इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices