Home » देश » दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का संघर्ष

दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का संघर्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp
84 Views

मांगें न माने जाने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
सिरसा। हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन (रजि. नंबर 41) मुख्यालय चरखी दादरी, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की अगुवाई में आज सिरसा व फतेहाबाद  पब्लिक हेल्थ विभाग के अधीक्षक अभियंता कार्यालय सिरसा पर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ  जोरदार विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिरसा के जिला प्रधान रमेश वर्मा व सुरजीत पाबड़ा ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव ओम प्रकाश ने किया। इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता के माध्यम से प्रमुख अभियंता को मांगपत्र सौंपा गया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा लागू की जा रही रेशनेलाईजेशन नीति का विरोध रहा। यूनियन के जिला प्रधान रमेश वर्मा ने कहा कि सरकार की रेशनेलाईजेशन रिपोर्ट कर्मचारियों व बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है क्योंकि इसके जरिए लगातार पद समाप्त किए जा रहे हैं। इससे न केवल वर्तमान कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय होगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पूरी तरह खत्म हो जाएंगे। राज्य के संगठन सचिव निर्मल सिंह फौजी ने सरकार से मांग की कि रेशनेलाईजेशन रिपोर्ट को तुरंत रद्द किया जाएए सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाई जाए, खाली पदों पर स्थायी भर्ती की जाए, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, मेडिकल कैशलेस सुविधा लागू की जाए तथा एक्सग्रेशिया योजना में लगाई गई सभी शर्तों को वापस लिया जाए।  राज्य संगठन सचिव कृष्ण चमार खेड़ा ने बताया कि इन मांगों को लेकर यूनियन द्वारा 18 से 20 अगस्त तक प्रदेशभर में अधीक्षक अभियंता (बी एंड आर, पीएच, इरीगेशन) के माध्यम से एसीएस और ईआईसी को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद 6 सितंबर को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी को ज्ञापन सौंपते हुए बड़ा प्रदर्शन होगा और 13 सितंबर को मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी नीतियों को वापस नहीं लिया तो यूनियन राज्यव्यापी बड़े आंदोलन का आह्वान करेगी। इस अवसर पर जिला के कोषाध्यक्ष महावीर बेनीवाल, ऑडिटर प्रेम फौजी, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य के उप प्रधान महेंद्र शर्मा व जिला के प्रधान अशोक पटवारी, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल, जिला सचिव रमेश सैनी, मुख्य सलाहाकार दरिया सिंह, किसान नेता राजकुमार, आईबी फतेहाबाद ब्रांच प्रधान प्रदीप, इन्द्र घासी पब्लिक हेल्थ फतेहाबाद, पब्लिक हेल्थ सिरसा से राजेन्द्र, सिरसा आईबी से विरेन्द्र, सतपाल डांगरा पब्लिक हेल्थ टोहाना, वकील सिंह आईबी टोहाना रमेश सोनी चेयरमैन अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices