83 Views
24 अगस्त को 21.1 किमी स्पर्धा के धावक सबसे पहले दौडेंगे
– आयोजन स्थल और मैराथन रूट पर हर तरह की व्यवस्था की जा रही है पुख्ता
-डबवाली की नई अनाज मंडी में 24 अगस्त को सुबह छह बजे होगी यूथ मैराथन
नशे के खिलाफ जन जागरूकता के लिए डबवाली की नई अनाज मंडी में 24 अगस्त को सुबह छह बजे यूथ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा यूथ मैराथन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि आयोजन स्थल और मैराथन रूट पर हर तरह की व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। इस दौरान उनके साथ एसपी निकिता खट्टर और एसडीएम अर्पित संगल विशेष रूप से मौजूद रहे। एसडीएम अर्पित संगल ने बताया कि यूथ मैराथन में 21.1 किमी के प्रतिभागी सबसे पहले दौड़ लगाएँगे। इसके बाद 10 किमी और उसके बाद 5 किमी की दौड़ शुरू होगी।
तीनों स्पर्धाओं के ये रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार 24 अगस्त को सुबह 6 बजे नई अनाज मंडी से डबवाली यूथ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 5 किलोमीटर, 10 और 21.1 किलोमीटर की दौड़ का फिनिश पॉइंट भी यहां नजदीक ही बनाया गया है।
पांच किलोमीटर
अनाज मंडी से लेफ्ट टर्न के साथ कबीर चौक से होते हुए रेलवे लाइन के साथ साथ होते हुए रेलवे अंडरपास से लेफ्ट होकर सीधे चौटाला रोड पर पहुंचेगी। इसके बाद प्रतिभागी लेफ्ट टर्न लेंगे और रोड के राइट साइड से सीधे बस स्टैंड की तरफ जाएंगे, बीच रास्ते कॉलोनी रोड कट से लेफ्ट होते हुए वापस चौटाला रोड पर आएंगे और बिश्नोई धर्मशाला के पास से राइट साइड होते हुए अनाज मंडी के पास स्थित फिनिश पॉइंट पर पहुंचेंगे।
10 किलोमीटर
अनाज मंडी से लेफ्ट टर्न के साथ कबीर चौक से होते हुए रेलवे लाइन के साथ साथ होते हुए रेलवे अंडरपास से लेफ्ट होकर सीधे चौटाला रोड पर पहुंचेंगी, यहां से प्रतिभागी राइट साइड से होते हुए मदन मोहन स्कूल से होते हुए एचपीएस स्कूल ग्राउंड से पहले लेफ्ट टर्न करते हुए डबवाली बस स्टैंड की तरफ जाएंगे और कॉलोनी रोड मोड़ के पास लेफ्ट होते हुए बिश्नोई धर्मशाला से आगे राइट टर्न के बाद सीधे फिनिश पॉइंट पर पहुंचेंगे।
21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन
मंडी से लेफ्ट टर्न के साथ कबीर चौक से होते हुए रेलवे लाइन के साथ साथ होते हुए रेलवे अंडरपास से लेफ्ट होकर सीधे चौटाला रोड पर पहुंचेंगी, यहां से प्रतिभागी राइट साइड से होते हुए मदन मोहन स्कूल से होते हुए एचपीएस स्कूल ग्राउंड से पहले लेफ्ट टर्न करते हुए डबवाली बस स्टैंड की तरफ जाएंगे और कॉलोनी रोड मोड़ के पास लेफ्ट होते हुए बिश्नोई धर्मशाला से आगे सिविल अस्पताल और एसडीएम कार्यालय से होते हुए सीधी एचपीएस स्कूल ग्राउंड के पास से लेफ्ट टर्न होकर डबवाली बस स्टैंड जाने वाले उसी रास्ते से कॉलोनी रोड कट तक आएगी। उसके बाद फिर रोड पर टर्न के साथ बिश्नोई धर्मशाला के आगे से राइट टर्न के साथ फिनिश पॉइंट पर पहुंचेंगे.
यूथ मैराथन रूट पर यह भी रहेगी व्यवस्था
डबवाली यूथ मैराथन के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। प्रतिभागियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए मैराथन रूट पर आवश्यकता अनुसार साइन बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि वे जिस स्पर्धा में दौड़ रहे हैं उसकी प्रॉपर जानकारी मिलती रहे। इसके अलावा रूट पर तैनात पुलिसकर्मी भी मैराथन रूट बारे गाइड करते रहेंगें। आयोजन स्थल से लेकर मैराथन रूट पर आवश्यकता अनुसार पेयजल, मेडिकल-एम्बुलेंस और रिफ्रेशमेंट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। खेल विभाग के 10 से ज्यादा कोच प्रतिभागियों की सहायता के लिए रहेंगे।
Post Views: 71


