Home » देश » पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
84 Views

सिरसा। पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति की राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, ऐलनाबाद में एक आवश्यक बैठक का आयोजन पूर्व प्रधान मीनू झोरड़ के नेतृत्व में किया गया। बैठक में पिछले 3 वर्षों का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष संदीप द्वारा रखा गया। मीनू झोरड़ के प्रधान पद से त्यागपत्र दिए जाने के कारण खंड प्रधान का पद रिक्त था, जिस पर पर आज सभी कर्मचारियों व अध्यापकों द्वारा सरताज सिंह बाजवा लेक्चर अंग्रेजी (मैहनाखेड़ा) को सर्वसम्मति से खंड प्रधान का पद ग्रहण करवाया गया। इसके साथ स्कूल स्तर पर टीमों का गठन कर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस मौके पर लड्डू बांट कर नवनियुक्त खंड प्रधान को विधिवत रूप से कार्यग्रहण करवाया गया। इस मौके पर हरदेव गिल, वीरेंदर सिंह, ज्ञान सिंह, अनिल शर्मा, अनिल दहिया, संदीप सिहाग, जगसीर सिंह, मीनू झोरड़, राय सिंह, राजबीर सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices