Home » देश » डेयरी की जगह पर कृषि भूमि दिखाकर फर्जी तरीके से करवाई रजिस्ट्री

डेयरी की जगह पर कृषि भूमि दिखाकर फर्जी तरीके से करवाई रजिस्ट्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
95 Views

वाह रे डीटीपी विभाग!
सीएम सहित तमाम अधिकारियों को भेजी शिकायत
सिरसा। शहर के रामनगरिया क्षेत्र में प्रलेख नंबर-10275, 20 दिसंबर 2024 को फर्जी तरीके से डीटीपी सिरसा से एनओसी लेकर रजिस्ट्री करने वाले अधिकारियों के खिलाफ  कार्रवाई व रजिस्ट्रारी को रद्द करने की मांग को लेकर शहर निवासी गुरलाल सिंह राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति मेंबर ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, उपायुक्त सिरसा, नगर योजनाकार विभाग सिरसा, डीएमसी सिरसा, कमिश्नर (हरियाणा सरकार) हिसार को शिकायत भेजी है। अपनी शिकायत में गुरलाल सिंह ने बताया कि गांव रामनगरिया, जिला सिरसा जो कि नगर परिषद की सीमा में शामिल है। खेवट नंबर 397, खतौनी नंबर 520 से 522 किते-4, रकबा 14 कनाल 15 मरले में प्रलेख नंबर 0275 की 20 दिसंबर 2024 को फर्जी तरीके से भूमि मालिक ने डीटीपी विभाग से पहले से बनी डेयरी पर कृषि के इस्तेमाल के लिए एनओसी लेकर रजिस्ट्री तहसील कार्यालय के अधिकारियों के साथ मिलकर करवा ली, जिसमें सरकार को सीलयू फीस का चूना लगाया गया, जबकि इस मामले में नगर परिषद से भी एनडीसी ली जानी थी। नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों ने बिना देखरेख के एनडीसी जारी कर दी। गुरलाल सिंह ने बताया कि पूरे शहर भर में डीटीपी विभाग व नगर परिषद द्वारा कृषि के इस्तेमाल के लिए एंनडीसी जारी की जा रही है, उसके फल स्वरुप अवैध कालोनी काटी जा रही है, जिसका एक उदाहरण सिरसा के रामनगरिया रानियां रोड पर स्थित एमडीके स्कूल के पीछे इस रकबे में देखा जा सकता है, जहां पहले से बनी हुई दूध की डेयरी चल रही थी, उसी जगह पर डीटीपी ने कृषि के इस्तेमाल के लिए एनडीसी जारी करके यह दिखा दिया है कि डीटीपी के अधिकारियों को किसी भी कार्रवाई से डर नहीं लगता। आश्चर्य की बात है कि सरकार को खुले आम सीएलयू फीस का चूना लगाया गया, जबकि नगर परिषद सिरसा विभाग से भी इसकी एनडीसी ली जानी थी, परंतु तहसील कार्यालय से मिलीभगत करके रजिस्ट्री करवा ली गई। मजे की बात ये है कि इतना कुछ होने के बाद भी कोई कार्रवाई करने के बजाय विभागीय अधिकारी आंखें मूंद कर बैठ गए। उन्होंने बताया कि पूरे शहर भर में इस प्रकार के गौरख धंधे चल रहे हैं, परंतु इस दिशा में जिला प्रशासन कोई संज्ञान नहीं ले रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले में उसे स्तरीय जांच कमेटी बिठाकर इस मामले की जांच की जाए, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices