विधानसभा में पूछे संबद्ध मंत्री से पूछे अनेक महत्वपूर्ण सवाल
इस प्रकरण को दिया बीपीएल कार्ड वोट घोटाले का नाम
सिरसा। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने प्रदेश भाजपा सरकार को हरियाणा भर में बीपीएल परिवारों के लाखों कार्ड बनाने व बाद में काटने के गंभीर मुद्दे पर कटघरे में खड़ा किया। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों से संबद्ध मंत्री से पूछा कि वे सदन को अवगत करवाएं कि बीती 1 जनवरी 2024 से लेकर 31 जुलाई 2025 की अवधि तक हरियाणा में कितने नए बीपीएल कार्ड जारी किए गए और उक्त अवधि में कितने बीपीएल कार्ड बंद किए गए। इसके अलावा 31 मार्च 2025 को राज्य में कुल बीपीएल कार्डों की संख्या तथा वर्तमान में बीपीएल कार्डों की कितनी संख्या है तथा यह भी पूछा कि आखिर लाखों की संख्या में बीपीएल कार्ड बंद करने का आधार क्या है? विधायक शीशपाल केहरवाला ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों से पूर्व भाजपा शासन की ओर से लाखों की संख्या में बीपीएल राशन कार्ड बनाए गए थे मगर चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने ही ये राशन कार्ड काट दिए। विधायक केहरवाला ने इस सारे प्रकरण को बीपीएल कार्ड वोट घोटाला बताते हुए सरकार की नीति व नीयत पर सवाल खड़े किए।
बीपीएल परिवारों के राशन कार्ड बनाने, काटने पर विधायक केहरवाला ने घेरा सरकार को
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026