अपराध बढऩे, जलनिकासी का प्रबंध न होने पर जताई चिंता
सिरसा। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को बरनाला रोड स्थित अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही समाधान किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में पानी निकासी न होने का संकट है जिसके कारण आमजन को काफी दिक्कतों से दोचार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बढ़ रहा अपराध भी चिंता का विषय है और इस पर सरकार को पूरी गंभीरता से कार्य करना चाहिए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से हरियाणा का हर वर्ग खौफ में है। इस अवसर पर जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी रणधीर सिंह चीका, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, अनिल कासनियां, राजेंद्र कसवां, लक्की चौधरी, कुलदीप जांगू, दीपक भाटिया, रणधीर ढिल्लों आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सुनी समस्याएं, करवाया समाधान
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026