Home » देश » राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन व हिंदी विषय परिषद का गठन

राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन व हिंदी विषय परिषद का गठन

Facebook
Twitter
WhatsApp
88 Views
राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में दिनांक 26.08.2025  को  प्राचार्य  डॉ सज्जन कुमार जी  के निर्देशानुसार  व महिला प्रकोष्ठ, यूथ रेड क्रॉस एवं एनएसएस की प्रभारी डॉ प्रीत कौर  के संयोजन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी प्रोफेसर मोनिका गिल ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय की 19 वर्ष की छात्राओं को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। सबसे पहले वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. विक्रमजीत जी ने  छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया भर में लाखों बच्चे आंतों के कृमि संक्रमण से पीड़ित हैं, जिसका असर उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र कल्याण पर पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस  एक महत्वपूर्ण जन स्वास्थ्य पहल के रूप में उभरा है जिसका उद्देश्य बच्चों को बड़े पैमाने पर कृमि मुक्त करना और उनके भविष्य की रक्षा करना है ।इसके साथ ही डॉ  प्रीत कौर ने बताया कि यह मिशन विशेष रूप से बच्चों में कृमि संक्रमण को कम करने पर केंद्रित है; यह एक महत्वपूर्ण पहल है जिसमें 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल नामक कृमिनाशक दवा दी जाती है। यह कार्यक्रम बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। कृमि मुक्ति से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है।  इस अवसर पर महाविद्यालय के सीनियर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मोनिका गिल, सहायक प्रोफेसर किरण बाला  व सभी  शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों में  रीतू बाला  ने इस कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका अदा की।
महाविद्यालय में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में हिंदी विषय परिषद का गठन प्रोफेसर निर्मला देवी, प्रोफेसर कपिल कुमार सैनी व प्रोफेसर नरेश कुमार के संयोजन से भाषण प्रतियोगिता के आधार पर किया गया। इस कार्यक्रम में 15 प्रतिभागीयों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मानसी बी.ए तृतीय वर्ष की छात्रा, उपाध्यक्ष मानवी बी.ए तृतीय वर्ष की छात्रा, सचिव तनू बी.ए प्रथम वषर्, संगठन सचिव सुरभि बी.ए तृतीय वषर्, कोषाध्यक्ष सपना बी.ए प्रथम वर्ष, सदस्य ममता एवं जेनम बी.ए प्रथम वर्ष को मनोनित किया गया । चयनित छात्राओं को हिन्दी विभाग द्वारा प्रोत्साहित किया गया । इस अवसर पर निणार्यक मण्डल की भूमिका प्रोफेसर निर्मला देवी एवं प्राफेेसर कपिल कुमार सैनी ने निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices