77 Views
सिरसा। अग्रवाल सभा रजि. सिरसा की एक आवश्यक बैठक 28 अगस्त की सांय को आयोजित की जाएगी। सभा के महासचिव अश्वनी बंसल ने बताया कि 28 अगस्त, वीरवार की सायं 6.15 बजे श्री अग्रवाल सभा कार्यालय (हलोपा कार्यालय के पीछे) गली खजांचियान वाली में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता श्री तारा बाबा कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा करेंगे। उन्होंने बताया कि मीटिंग में महाराज अग्रसैन जयंति को धूमधाम व भव्य तरीके से मनाने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा व कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। मीटिंग में सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम संबंधी ड्यूटियां भी सौंपी जाएंगी। उन्होंने सभी अग्र समाज के बंधुओं से आह्वान किया कि वे तय समयानुसार मीटिंग में पहुंचें।
Post Views: 65


