जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में छाए साहुवाला द्वितीय के खिलाड़ी
सिरसा। शहर के बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में साहुवाला द्वितीय के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रिंसीपल मंजू पूनिाय ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सॉफ्टबॉल (अंडर-19 और अंडर-17 लड़कियों) के मुकाबले और ट्रायल हुए। इसमें विद्यालय की लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अंडर-17 टीम में विद्यालय की 6 लड़कियों, अंडर-19 में 3 लड़कियों का चयन हुआ है, जबकि लडक़ों की अंडर-19 टीम में 8 खिलाड़ी साहुवाला द्वितीय विद्यालय के होंगे, जोकि विद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात है। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या मंजू पूनिया ने सभी स्टाफ सदस्यों और खिलाडिय़ों को बधाई दी और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए शुभ कामनाएं दी। मंजू पूनिया ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अह्म हिस्सा है। उन्होंने कहा कि खेलों में भी करियर की अपार संभावनाएं हंै। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थी खेलों में भी अपना भाग्य आजमाएं। स्कूल में विद्यार्थियों को विशेषज्ञ कोचिज द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका परिणाम हम सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्कूल के विद्यार्थी बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे साहुवाला द्वितीय के खिलाड़ी
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026