Home » देश » हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत जिला के शहरी क्षेत्रों में चलाया गया सफाई अभियान

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत जिला के शहरी क्षेत्रों में चलाया गया सफाई अभियान

Facebook
Twitter
WhatsApp
113 Views

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025’ के तहत जिला के शहरी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाना है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला सिरसा के कई कस्बों और नगरपालिकाओं ने स्वच्छता को लेकर व्यापक स्तर पर काम किया।
अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सहरावत ने बताया कि नगर परिषद सिरसा की ओर से बरनाला रोड और मुल्तानी कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों ने सुबह से ही सडक़ों, गलियों और खाली स्थलों से कूड़ा-कचरा एकत्रित किया। सफाई के दौरान लोगों को भी यह संदेश दिया गया कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।
वहीं, नगरपालिका रानियां की ओर से शहर के मुख्य बाजार और आसपास की कॉलोनियों में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दुकानदारों व स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। दुकानदारों को विशेष रूप से यह कहा गया कि वे बाजार में कचरा न फैलाएं और ग्राहकों को भी साफ-सुथरा माहौल उपलब्ध करवाने में सहयोग दें। इसके अलावा, रानियां के जीवन नगर और नगर पालिका कालांवाली में नई अनाज मंडी परिसर में भी सफाई अभियान चलाया गया।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाईकर्मियों के प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए आमजन की भागीदारी बेहद जरूरी है। सभी नागरिक यदि अपने घर और आसपास की जगह को साफ-सुथरा रखें तो स्वच्छ भारत और स्वच्छ हरियाणा का सपना साकार हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices