Home » देश » गांव भरोखां के ग्रामीणों की मिसाल: बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाया राशन, सेवा में किया अमूल्य योगदान

गांव भरोखां के ग्रामीणों की मिसाल: बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाया राशन, सेवा में किया अमूल्य योगदान

Facebook
Twitter
WhatsApp
101 Views
सिरसा, पंजाब में आई भयंकर बाढ़ में बेहिसाब नुकसान हुआ है, लेकिन मुश्किल के इस दौर में सिरसा का हरियाली से भरा छोटा सा गांव भरोखां ने मानवता का एक महान उदाहरण पेश किया है। गांव के लोगों ने मिलकर बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन और जरूरी सामग्री एकत्रित की और खुद सेवा कार्यों में हिस्सा लेकर राहत कार्यों को गति दी।
ग्रामीणों ने न केवल अपने संसाधन जुटाए, बल्कि बाढ़ पीड़ितों के लिए खुद पंजाब के प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच कर राहत वितरण में योगदान दिया। उनकी यह पहल न सिर्फ सामाजिक एकता को दर्शाती है, बल्कि यह बताती है कि संकट के समय में गांव भरोखां हमेशा आगे रहता है।
यह सेवा भाव और संकल्प उस संस्कार की गवाही देते हैं जो गांव के लोगों में गहराई से जड़ा हुआ है।
सुभाष सेठी सरपंच , सुरेन्द्र जाखड़ , सुरजीत जाखड़ , विनय दूसाद, मांगेराम रोज, प्रभु भांभू , हवा सिंह सुथार , वीर सिंह , हरीश बट्टी, राजेश योगी , रघुबीर जाखड़, युधवीर रोज, सतवीर योगी , ओमप्रकाश, रामकुमार बाबल, मिल्खराज , लालचंद जाखड़ , रवीश रोज, देशराज रोज, सुरेंद्र रोज, रणधीर रोज, भीम रोज सरपंच, सुरेंद्र रोज, साहिल रोज, विशाल रोज, विनोद रोज, वेदप्रकाश रोज समस्त ग्रामवाशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices