ग्रामीण बोले, संकट की इस घड़ी में पंजाब की करेंगे हर संभव मदद
सिरसा। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने पंजाब में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए जनता भवन कार्यालय में सिरसा जिले की मीटिंग की। औलख ने कहा कि पंजाब बाढ़ से भारी जानी व माली नुकसान हुआ है। हजारों गांव, फसल व पशुधन का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। अभी भी हालात सामान्य नहीं है, रोजाना भारी बरसात हो रही है। ज्यादातर इलाके में अगली से छमाही की फसल की बिजाई होने के हालात भी नहीं है। गांवों में पानी भरने व पशुओं के मरने की वजह से आने वाले समय में हालात और भी मुश्किल होने वाले हैं। बीमारियां फैलने का बड़ा खतरा है। जमीनों में कई फुट रेत भर गई है, उसे सामान्य करने के लिए बहुत समय लगेगा। औलख ने कहा कि पंजाब भारत का वह हिस्सा है, जिसने अपने देश के लिए आजादी से पहले और आजादी के बाद अपने प्राणों की भी परवाह न करते हुए देशवासियों की मदद की है। सबसे अधिक कुर्बानियां देकर देश को आजाद करवाया है। देश में किसी भी आपदा में सबसे पहले पंजाबी मदद के लिए पहुंचते हैं। सुनामी, भूकंप, कोरोना जैसे मुश्किल समय में पंजाब मदद के लिए पहली कतार में खड़ा रहा है। औलख ने कहा कि आज पूरा देश मुसीबत में फंसे पंजाब के साथ है, हर प्रांत से मदद भेजी जा रही है। हमारे हरियाणा के गांव-गांव से राशन, सुखा पशु चारा व राहत सामग्री इक_ी की जा रही है। आज इसी को लेकर सिरसा जिले के कई गांवों के किसानों से राहत सामग्री इक_ा करने के लिए विचार चर्चा हुई। औलख ने कहा कि हरियाणा से जो भी किसान भाई राहत सामग्री लेकर जा रहा है, वह पंजाब के बाढ़ ग्रस्त इलाके में खुद जाकर हालातो का जायजा लेकर ही सामान भेजें, ताकि जो पीडि़त हैं, उन तक वह रात सामग्री पहुंच सके। ग्रामीण अपने-अपने गांव में राहत सामग्री इक_ा करके रख लें, थोड़े दिनों बाद पानी उतरने के बाद बाढ़ प्रभावित गांव वाले अपने पशु गांवों में वापस ले जाएंगे, उसे समय राहत सामग्री की ज्यादा जरूरत होगी। सभी गांव वासियों ने कहा कि वे बढ़ चढक़र संकट की इस घड़ी में पंजाब की हर संभव मदद करेंगे।
पूरा देश बाढ़ प्रभावित पंजाब के साथ है: लखविंदर सिंह
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026