Home » देश » इनेलो रानियां किसान सैल के हल्का उपाध्यक्ष बने संजय न्यौल

इनेलो रानियां किसान सैल के हल्का उपाध्यक्ष बने संजय न्यौल

Facebook
Twitter
WhatsApp
76 Views

सिरसा। रानियां विधानसभा से संजय न्यौल को इनेलो किसान सैल का हल्का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला सहित पार्टी हाईकमान व जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा का धन्यवाद जताया और विश्वास दिलाया कि वे संगठन के आदेशों का पूरी निष्ठा से पालन करते रहेंगे। संजय न्यौल ने कहा कि पार्टी ने उन पर पहले भी कई बार जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं, जिन्हें उन्होंने पूरी ईमानदारी से निभाया है और आगे भी पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा की भाजपा सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की हालत बेहद खराब है, लेकिन सरकार की ओर से राहत के नाम पर कुछ नहीं किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि वे बाढ़ ग्रस्त इलाकों से प्रभावित किसानों व आमजन को राहत प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices