सिरसा। भारतीय जीवन बीमा निगम में एलआईसी एसोसिएट डा. इंदर गोयल ने निजी रिसोर्ट में उत्तर क्षेत्रीय एलआईसी एसोसिएट फॉर्म की जोनल कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए भारत सरकार द्वारा 22 सितंबर से जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी खत्म करने को एक सराहनीय कदम बताया है। जीवन बीमा की पहुंच बढ़ाने के लिए और जीवन बीमा पर जीएसटी खत्म करने से प्रीमियम की लागत कम हो जाएगी, जिससे अधिक लोगों के लिए जीवन बीमा कवरेज सुलभ हो सकता है। भारत सरकार का लक्ष्य 2047 तक प्रत्येक परिवार में जीवन बीमा आर्थिक सुरक्षा प्रदान करे इसके तहत जीएसटी खत्म करने से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सकता हैं और बीमा उद्योग को बढ़ावा देना के लिए जीएसटी खत्म करना एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बीमा उद्योग को बढ़ावा मिल सकता है, इसलिए जीवन बीमा पर जीएसटी खत्म करना एक सराहनीय कदम है, जो जीवन बीमा को अधिक सुलभ और किफायती बना सकता है। इस बैठक में दिल्ली से ऑल इंडिया वाइस प्रेसिडेंट नरेंद्र जैन, रेजिडेंट सेक्रेटरी जवाहर लाल मीणा, अलवर से जोनल प्रेसिडेंट डा. बी एस रुहेला, दिल्ली से जोनल सेक्रेटरी सुभाष धर, पानीपत से कोषाध्यक्ष एस सी कक्कड़, दिल्ली से देवेंद्र कुमार, बीकानेर से बी के चांडक, पटियाला से अरुण बाली, जोधपुर से हीरालाल सोलंकी, लुधियाना से के के शर्मा, चंडीगढ़ से यशपाल एवं मोहली से नरेश भारद्वाज ने अपने-अपने अनुभव सांझा किए। इस बैठक को संबोधित करते हुए नरेंद्र जैन ने कहा कि जीवन बीमा आज प्रत्येक परिवार की जरूरत है और इसको पूरा करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. रुहेला ने कहा कि हम सब एक है और हमें जीवन बीमा के माध्यम से समाज की सेवा करनी चाहिए। क्षेत्रीय महासचिव सुभाष धर ने कहा कि जीवन बीमा एक जरूरत है, मजबूरी नहीं। जवाहर मीणा ने भी अपने वक्तव्य में कहा कि जीवन बीमा उद्योग भारत सरकार की नीतियों में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है। आए हुए अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखे और जीवन बीमा को 2047 तक भारत सरकार के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय महासचिव विनोद धवन ने भी सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए जीवन बीमा के माध्यम से सेवा कार्य प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया और जीवन में सेवा कार्य करने से ही आप तनावरहित जीवन जी सकते हैं। अनिल बोहरा फतेहाबाद शाखा के संरक्षक ने भी अपने विचार रखे। आकाश सैन ने सभी का धन्यवाद किया।
जीवन बीमा पर जीएसटी खत्म करना एक सराहनीय कदम: डा. इंद्र गोयल
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026

16 बोतल अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू ।
October 1, 2026