-बाढ़ पीडितों की पुन: बहाली एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना सभाओं का होगा आयोजन
डबवाली
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश द्वारा पंजाब में बाढ़ पीडितों की सहायता के लिए संस्था के सभी राज्य पदाधिकारीगण, जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष, स्थानीय एवं जिला प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अपने अपने शहरों एवं जिलों से उनकी जरुरत के मुताबिक सहायता सामग्री मुहैया करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। संस्था के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, महामंत्री हरकेश मित्तल ने बताया कि सभी पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह बाढ़ पीडित क्षेत्रों में तिरपाल, गद्दे, बिस्तर, मच्छरदानी, रसोई के बर्तन, वस्त्र, जूतें आदि भिजवाने की व्यवस्था करते हुए सभी प्रकार की सामग्री प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारियों के पास ही भिजवाएं, क्योंकि उन द्वारा जरुरतमंद लोगों तक विधिवत ढंग से सहायता सामग्री पहुंचने का कार्य किया जा रहा है। राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि लुधियाना के उपायुक्त हिमांशु जैन आईएएस, अमृतसर की उपायुक्त साक्षी साहनी आईएएस एवं जालंधर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल आईएएस द्वारा बाढ़ पीडित क्षेत्रों में जाकर स्वयं बाढ़ पीडित लोगों को राहत सामग्री वितरित कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब से राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य घनश्याम कांसल सुनाम, विपन जैन श्रमण लुधियाना, डा. संजीव गोयल फरीदकोट, हीरामणि अग्रवाल गुरदासपुर, दिनेश मोदी फाजिल्का, सुशील बांसल गोल्डी संगत एवं शाम लाल जिंदल गंगा, प्रीतम बांसल एवं सौरभ गर्ग डबवाली इस अभियान में सक्रिय भूमिका अदा करते हुए पंजाब भर के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहयोग करने वाले महानुभावों से संपर्क कर उनसे बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सहयोग प्राप्त कर रहे हैं।
सिंगला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता से विचार विमर्श करने उपरांत निर्णय लिया गया है कि पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश से अन्य स्थानों पर भारी वर्षा/ बाढ़ से हुए नुकसान एवं धािर्मक यात्राओं पर भयंकर दुर्घटनाओं में मरने वाले तीर्थ यात्रियों की आत्मिक शांति, बाढ़ पीडित परिवारों की पुन: बहाली/खुशहाली के लिए महाराजा अग्रसेन जयंती पर्व पर 22 सितंबर को प्रार्थना सभाएं, नवरात्रों में मां भगवती के नजदीकी मंदिरों में सामूहिक जागरण, एवं चौकियों का आयोजन करवा कर मानवता का परिचय देते हुए अपना दायित्व निभाया जाएगा।
फोटो कैप्शन: लुधियाना के उपायुक्त हिमांशु जैन आईएएस बाढ़ पीडितों को राहत सामग्री वितरित करते हुए
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी पंजाब के सभी जिलों से भिजवा रहे हैं राहत सामग्री: सिंगला
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026

16 बोतल अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू ।
October 1, 2026