सिरसा। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा नारी सशक्तिकरण और किसानों को बेहतर सेवाएं देने की दिशा में की गई घोषणाओं का प्रदेश की पहली नमो ड्रोन दीदी व समाजसेवी सेविका समिति विमला सिंवर ने स्वागत योग्य कदम बताया है। जारी बयान में विमला सिंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सहकारिता विभाग की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिलाओं व किसानों के लिए अनेक घोषणाएं की। सिंवर ने बताया कि वीटा बूथों का आवंटन महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 50 प्रतिशत तक आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा महिला सीएम पैक्स के गठन और संचालन की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। सिंवर ने बताया कि में स्वय सीएम पैक्स कि प्रधान हैं, प्रदेश के सहकारी बैंकों को आधुनिक आईटी सुविधाओं से लैस किया जाएगा, ताकि किसानों और उपभोक्ताओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें। किसानों को सरकार की योजनाओं की सब्सिडी और भुगतान सीधे सहकारी बैंकों के माध्यम से जोड़े जाएंगे, ताकि उन्हें भुगतान के लिए चक्कर न काटने पड़ें। वहीं सहकारी शुगर मिलों के माध्यम से गन्ना उत्पादकों को कम किराए पर गन्ना काटने की मशीनें उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। सिंवर ने कहा कि इससे पूर्व सीएम ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को भी अमलीजामा पहनाने का काम किया, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाएं लाभांवित होंगी। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार महिलाओं व किसानों के हितों में नीतियां बनाकर बेहतरीन कार्य कर रही है। सिंवर ने कहा कि सरकार ने हाल ही में जीएसटी की दरों में जो कटौति की है, उससे भी जनता को काफी राहत मिलेगी। वहीं झींगा मछली पालन को लेकर भी सरकार गंभीरता से काम कर रही है। सरकार व्यवसायियों को सब्सिडी भी दे रही है। जीएसटी घटने से व्यवसाय में तेजी आएगी।
महिला सशक्तिकरण व किसानों के लिए की गई घोषणाएं स्वागत योग्य: विमला सिंवर
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026

16 बोतल अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू ।
October 1, 2026