Home » देश » भाजपा जिला सचिव ने कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा से की शिष्टाचार भेंट

भाजपा जिला सचिव ने कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा से की शिष्टाचार भेंट

Facebook
Twitter
WhatsApp
149 Views

सिरसा। हरियाणा सरकार में पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री रणवीर सिंह गंगवा से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी सिरसा के जिला सचिव बलजिंद्र सिंह जोसन व प्रमुख समाजसेवी एडवोकेट हिमांशु मेहता ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा, जिला सचिव बलजिंद्र सिंह जोसन एवं समाजसेवी हिमांशु मेहता के मध्य वर्तमान में देश के अन्य राज्यों सहित मुख्य रूप से पंजाब एवं हरियाणा की मौजूदा बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर गहन रूप से चर्चा की गई। इस बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने बड़े भाई पंजाब को हर संभव मदद कर रही है। हरियाणा सरकार द्वारा पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए राहत सामग्री सहित आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। उन्होंने मौजूदा हरियाणा की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि आमजन के सहयोग, सरकार एवं प्रशासन के आपसी तालमेल से समस्या से निजात मिल जाएगा। इस दौरान जिला सचिव बलजिंद्र सिंह जोसन ने कहा कि हालांकि सरकार व जिला प्रशासन द्वारा बारिश से आई बाढ़ की आशंका के मद्देनजर हर स्थिति पर काबू पाया जा रहा है। सिरसा में घग्गर नदी के तटबंध पानी के तेज बहाव के कारण टूटने पर उसे ग्रामीणों, किसानों, आमजन एवं जिला प्रशासन के सहयोग से बांधा जा रहा है। परंतु फिर भी सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices