128 Views
डायरेक्टर ऑफिस ने जारी की अधूरी प्रमोशन लिस्ट, हेमसा ने जताया रोष कहा कि सभी खाली पदों पर हो शीघ्र पदोन्नति:– सांगवान
23 सितंबर को डीसी दफ्तरों पर डालेंगे पड़ाव: सांगवान
शिक्षा विभाग फील्ड मिनिस्ट्रियल स्टाफ कर्मी काफी लम्बे अरसे से संघर्षरत हैं, लेकिन सरकार व विभाग की अफसरशाही लगातार शोषण कर रही है। गत दिवस निदेशालय ने आंदोलन के दबाव में 12 डिप्टी सुपरिटेंडेंट को प्रमोट कर सुपरिटेंडेंट बनाए जाने की सूची जारी कर दी, जबकि सुपरिटेंडेंट के 25 पद खाली पड़े थे। यह प्रमोशन लिस्ट जारी होने उपरांत भी सुपरिटेंडेंट के 13 पद खाली रह गए हैं, हेमसा अडिग है कि सभी खाली पदों पर पदोन्नतियां की जाए, हेमसा ने कड़े शब्दों में कहा कि सरकार व अफसरशाही की कार्यप्रणाली के खिलाफ 23 सितंबर को राज्य भर में डीसी दफ्तरों पर पड़ाव डालेंगे,
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंध हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के प्रांतीय प्रधान संदीप सांगवान , महासचिव हितेंद्र सिहाग, कोषाध्यक्ष मुकेश खरब, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयभान यादव, उपाध्यक्ष बलबीर कुम्हारिया व सावित्री देवी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर विभाग की अफसरशाही पर नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ही विभाग में काम करने वाले कर्मियों पर नियम अलग क्यों थोफे जा रहे हैं। निदेशालय का क्लर्क तीन साल बाद असिस्टेंट बन जाता है तथा फील्ड का क्लर्क 32 साल उपरांत असिस्टेंट बनता है, जबकि सेवा नियम दोनों के एक समान हैं। सेवा नियमों में छूट देने की पावर एसीएस के पास है और वे मुख्यालय में क्लर्को को छूट देकर प्रमोट कर देते हैं, लेकिन फील्ड क्लर्कों को छूट नहीं दी जाती, जो निंदनीय हैं। इन दोहरे नियमों एवं अफसरो की मनमानी के शिकार क्लर्क 32-33 साल नौकरी करने के बाद क्लर्क पद से ही रिटायर हो जाते है, जबकि इसी विभाग के मुख्यालय में काम करने वाले क्लर्क 31 साल सेवा उपरांत डिप्टी डायरेक्टर बन जाते है।
बॉक्स:–विभाग की गलती की सजा भुगतने रहे क्लर्क
सांगवान ने बताया कि समय पर पदोन्नति न करना विभाग की गलती है, लेकिन इसकी सजा क्लर्को को भुगतनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग फील्ड में क्लर्को के 5250, असिस्टेंट के 465, स्टेटिकल असिस्टेंट के 60, डिप्टी सुपरिटेंडेंट के 137 और सुपरिटेंडेंट के 44 पद स्वीकृत हैं और शिक्षा विभाग फील्ड में 50 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। उन्होंने विभाग से सभी खाली पदों पर शीघ्र पदोन्नति करने, सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में असिस्टेंट, बीईओ में स्टेटिकल असिस्टेंट, डिप्टी सुपरिटेंडेंट, डीईईओ में सुपरिटेंडेंट तथा डीईओ में स्थापना अधिकारी का पद स्वीकृत किया जाए, जिसका फील्ड क्लर्कों को लाभ मिल सकें।
Post Views: 91


