Home » देश » नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान में सीआईए स्टाफ कालांवाली की बड़ी कार्रवाई

नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान में सीआईए स्टाफ कालांवाली की बड़ी कार्रवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
162 Views

14 हजार से अधिक ड्रग मनी व 07 ग्राम 12 ग्राम हेरोइन चिट्टा सहित गांव पीपली से एक को किया काबू

   डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टाफ कालांवाली टीम ने 07.12 ग्राम हेरोइन चिट्टा व 14,320 रुपये ड्रग मनी सहित आरोपी विजय कुमार उर्फ विशाल पुत्र नानक चंद निवासी पीपली को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस बारे में विस्तारपूर्वक प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि एएसआई मनोहर लाल अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल अपराध के लिए बस अड्डा गांव जगमालवाली पर मौजूद थे कि एएसआई को गुप्त सूचना मिली कि पीपली निवासी विजय उर्फ विशाल नशा तस्करी का धंधा करता है व आज भी नशा तस्करी की फिराक में है । जो एएसआई ने सूचना को सही मानकर व साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सूचना के अनुसार बताए स्थान असीर रोड़ गांव पीपली पर निगरानी शुरू की और इसी दौरान एक नौजवान लड़का पीपली मैन रोड की तरफ से असीर रोड की तरफ आता दिखाई दिया । जो पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर जाने लगा जो एएसआई ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी कर्मचारियों की सहायता से उक्त शख्स को काबू कर तलाशी ली तो काबू किए गए शख्स आरोपी विजय कुमार उर्फ विशाल के कब्जा से हेरोइन चिट्टा बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । आरोपी विजय कुमार पुत्र विशाल को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान गहनता से पूछताछ करके इस नेटवर्क (हेरोइन चिट्टा तस्करी) से सम्बधित अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices