डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में महिला सुरक्षा के मामलों में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर चलाये गये विशेष अभियान में तत्परता दिखाते हुए थाना औढ़ा पुलिस ने नाबालिगा को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी मोहित कुमार उर्फ भारू पुत्र सीताराम निवासी पुनसीसर जिला चूरू राजस्थान को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस संबंध में प्रभारी थाना औढ़ा नि. ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि दिनांक 04.09.2025 को पीड़िता की माता की शिकायत पर आरोपी द्वारा उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान महिला उप नि. राज कौर ने अपनी टीम के साथ आरोपी के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग पीड़िता को भी बरामद कर लिया । आरोपी मोहित कुमार उर्फ भारू को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर मामले की जानकारी हासिल की जाएगी ।
फोटो-09.04


