Home » देश » कांग्रेस में ही महिलाओं के अधिकार सुरक्षित: कृष्णा फौगाट

कांग्रेस में ही महिलाओं के अधिकार सुरक्षित: कृष्णा फौगाट

Facebook
Twitter
WhatsApp
164 Views

कहा, भाजपा को सत्ता से उखाडऩे में महिलाओं की भूमिका होगी अहम
सिरसा। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि केवल कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी राजनीति पार्टी है जिसमें महिलाओं के अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं, इसलिए पूरे देश प्रदेश में दिन प्रतिदिन अधिक से अधिक महिलाएं कांग्रेस परिवार का हिस्सा बन रही हैं। वे गुरुवार को वार्ड नंबर 23 स्थित दीपिका खत्री के आवास पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस संगठन के बैनर तले संगठन सृजन के तहत आयोजित महिलाओं की विशाल बैठक को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थी। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा व प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में कृष्णा फौगाट ने कहा कि पूरे देश प्रदेश में जिस प्रकार महिलाओं का उत्पीडऩ हो रहा है, वह नाकाबिले बर्दाश्त है। उन्होंने कहा कि भाजपानीत प्रदेशों में महिला उत्पीडऩ की घटनाओं में जिस प्रकार ग्राफ बढ़ा है, उससे भाजपा के महिलाओं के प्रति सम्मान और गरिमा की तथाकथित तस्वीर प्रदर्शित होती है। कांग्रेस नेत्री फौगाट ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए यह जरूरी है कि सभी महिलाएं एकजुटता से कांग्रेस के बैनर तले संकल्पित हों। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की कुनीतियों के कारण उसे आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आजादी के दौर से ही स्वर्णिम इतिहास है और देश व समाज के उन्नयन में कांग्रेस के महान राष्ट्रीय नेताओं का अहम योगदान रहा है। उन्हीं स्वर्णिम परंपराओं का आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, कांग्रेस नेत्री सोनियां गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सहित तमाम महिला कांगे्रेस का शीर्ष नेतृत्व निवर्हन कर रहा है। इससे पूर्व बैठक में पहुंचने पर उपस्थित महिलाओं ने कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अनेकानेक महिलाओं ने कांग्रेस के बैनर तले संगठन को पहले से भी अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान अंगूरी देवी वर्मा, पुष्पा रानी, कमलेश संधु, सोनू देवी, सुलोचना, मनीषा, सीमा रानी, ममता रानी, पूजा रानी, रानी देवी व सुनीता आदि अनेक महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices