Home » देश » नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान में चौकी सिंहपुरा पुलिस ने 06.30 ग्राम हेरोइन के साथ असल तस्कर सहित दो को किया काबू

नशा तस्करों की धरपकड़ अभियान में चौकी सिंहपुरा पुलिस ने 06.30 ग्राम हेरोइन के साथ असल तस्कर सहित दो को किया काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
150 Views

डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए चौकी सिंहपुरा पुलिस ने 06.30 ग्राम हेरोइन चिट्टा के साथ असल तस्कर सहित दो आरोपियों मंगा सिंह पुत्र बन्त सिंह निवासी पक्का शहीदां व असल तस्कर आरोपी प्रकाश सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी लकड़ावाली को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

            इस बारे में विस्तारपूर्वक प्रभारी चौकी सिंहपुरा सब इंस्पेक्टर चंदन सिंह ने बताया वे स्वयं अपनी पुलिस पार्टी के साथ गस्त पड़ताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए बस अड्डा गांव दादू पर मौजूद थे कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पक्का शहीदां निवासी मंगा सिंह हेरोइन तस्करी धंधा करता है और आज भी नशा तस्करी की फिराक में है । जो उन्होंने सूचना की पुष्टि होने पर साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सूचना के अनुसार गांव पक्का शहीदां पहुंचे । जो एक व्यक्ति सामने से पैदल-2 आता हुआ दिखाई दिया । जो सामने से आ रही पुलिस पार्टी को देखकर एकदम तेज – तेज कदमो से जाने लगा  । जो उन्होंने किसी अपराध का अंदेशा होने पर शक की बिनाह पर साथी कर्मचारियों की सहायता से व्यक्ति को काबू करके तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से हेरोइन बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की गई । जो आरोपी मंगा सिंह से प्रारंभिक पूछताछ व अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई सतपाल ने असल तस्कर आरोपी प्रकाश सिंह को मंडी कालांवाली से काबू कर लिया । जो आरोपी प्रकाश सिंह द्वारा ही आरोपी मंगा सिंह को उक्त हेरोइन उपल्बध करवाई गई थी । जो आरोपियों मंगा सिंह व प्रकाश सिंह को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान गहनता से पूछताछ करके इस नेटवर्क (हेरोइन चिट्टा तस्करी) से सम्बधित अन्य जानकारी हासिल की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices