Home » देश » नकली खाद, कीटनाशक एवं बीजों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए हुई बैठक

नकली खाद, कीटनाशक एवं बीजों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए हुई बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
89 Views
कृषि विभाग की ओर से नकली खाद, कीटनाशक एवं बीजों की बिक्री पर अंकुश लगाने और किसान हितों की रक्षा के उद्देश्य से शनिवार को किसान भवन में खाद बीज विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक में विक्रेताओं को फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर (एफसीओ) 1985 के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अमित शर्मा, तकनीकी सहायक डॉ. रामपाल और खंड कृषि अधिकारी डॉ. सुरेश भी मौजूद रहे।
चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि कुछ विक्रेता मूल बीजों में निम्न गुणवत्ता वाले बीज मिलाकर बेचते हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने विक्रेताओं को साफ-सुथरा कारोबार करने के निर्देश दिए और अधिकारियों को किसानों को नवीनतक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू किया है ताकि किसानों को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अमित शर्मा ने विक्रेताओं से कहा कि नकली उत्पाद बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से नियमित निरीक्षण और सैंपलिंग की जाएगी ताकि नकली खाद, कीटनाशक और बीजों की बिक्री रोकी जा सके।
बैठक में पार्षद सुनील जिंदल, एकता सीड्स, पेस्टीसाइड एवं फर्टिलाइजर एसोसिएशन के प्रधान अजनीश धारणिया, नरेश कुमार, शामलाल जिंदल सहित क्षेत्र के कई विक्रेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices