Home » देश » जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को किया काबू

जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपियों को किया काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
97 Views

*चौकी सिंहपुरा पुलिस ने धर्मपुरा में बंदूक तान कर जान से मारने की धमकी देने की वारदात को सुलझाते हुए चार आरोपियों को किया काबू

आरोपियों के कब्जा से लाइसेंसी दोनाली 12 बोर सहित 16 जिंदा कारतूस, लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर सहित 11 जिंदा कारतूस व एक स्विफ्ट व एक फॉर्च्यूनर गाड़ी की बरामद

 डबवाली पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए चौकी सिंहपुरा पुलिस ने बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपियों कुलदीप सिंह पुत्र हरबंत सिंह, हरबंत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह, कुलबीर सिंह पुत्र नछतर सिंह वासियान गांव धर्मपुरा व संदीप सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी त्योआना मुल्तानिया बठिंडा पंजाब को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी हरबंत सिंह के कब्जा से वारदात में प्रयोग शुदा लाइसेंसी रिवाल्वर 32 बोर 11 जिंदा कारतूस सहित, दोनाली 12 बोर लाइसेंसी 16 जिंदा कारतूस सहित व एक कार मार्का स्विफ्ट बरामद की गई व आरोपी कुलबीर सिंह से एक गाड़ी फॉर्चूनर गाड़ी बरामद की गई है ।

        इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी सिंहपुरा उप नि. चन्दन सिंह ने बताया कि दिनांक 13.09.2025 को शिकायत कर्ता दिलप्रीत पुत्र जगतार सिंह निवासी धर्मपुरा के ब्यान कि दिनांक बीती रात जब वह अपने पिता व भाई  के साथ अपने घर के बाहर खड़ा था, तो आरोपियों द्वारा उसे बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई व गालियां दी गई । जिस पर आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ आरोपियों को तत्परता से गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग शुदा असला व गाड़ियों को कब्जा पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार किए गए आरोपियों  को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices