स्वच्छता स्वास्थ्य व समाज की प्रगति का आधार : एडीसी वीरेंद्र सहरावत
– ‘स्वच्छ उत्सव’ टी-शर्ट लांच, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश
‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत बुधवार को सिरसा में मेगा सफाई अभियान की शुरूआत की गई। अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत व नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन शांति स्वरूप ने स्थानीय लघु सचिवालय के पास झंडी दिखाते हुए अभियान का शुभारंभ किया। मेगा सफाई अभियान में नगर परिषद की टीमों के अलावा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों व आमजन ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
अभियान के तहत शहर के सभी 32 वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा राजकीय विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों व शौचालयों, रिहायशी इलाकों व सरकारी कार्यालयों में सफाई अभियान संचालित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई गई, जिसमें सभी ने अपने घर, कार्यालय व आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया। साथ ही ‘स्वच्छ उत्सव’ टी-शर्ट भी लांच की गई।
अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी है, बल्कि यह समाज की प्रगति का भी आधार है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का एक मौका है, जिसमें हर नागरिक को बढ़-चढक़र हिस्सा लेना चाहिए। हर नागरिक स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाए। रोजाना अपने आसपास के क्षेत्र को साफ, सुंदर बनाए। जब स्वच्छता हमारी जीवनशैली का हिस्सा बनेगी तो हर अपने शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बना सकेंगे।
नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप ने कहा कि स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाना प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ने हमेशा स्वच्छता पर जोर दिया है और हमें उनके इस सपने को मिलकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान शहर के हर वार्ड, हर कॉलोनी, हर गली व सडक़ साफ व सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वïान किया कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम में हर नागरिक नगर परिषद का सहयोग करें।
इस अवसर पर बच्चों ने स्वच्छता के महत्व पर नारे लगाए और नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि स्वच्छ व स्वस्थ शहर का निर्माण हो सके।
पंपलेट वितरित कर आमजन को किया स्वच्छता के लिए जागरूक
नगर परिषद सिरसा की टीमें हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत लगातार स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता कार्यो में लगी हुई है। मुहिम के तहत नगर परिषद कर्मचारियों ने शहर में दुकानदारों, आमजन व स्कूली बच्चों को स्वच्छता जागरूकता के पंपलेट वितरित किया। इस दौरान उन्होंने आमजन व दुकानदारों से अपने घरों में डस्टबिन रखने, पॉलीथिन का उपयोग न करने, खाली प्लाटों में गंदगी न डालने तथा अपने आसपास सफाई बनाने रखने के लिए जागरूक किया। टीम प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है।
– ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत मेगा सफाई अभियान की शुरुआत
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

