Home » देश » प्रेरित कंबोज ने ताईक्वांडो में जीता गोल्ड मैडल

प्रेरित कंबोज ने ताईक्वांडो में जीता गोल्ड मैडल

Facebook
Twitter
WhatsApp
140 Views

सिरसा। फतेहाबाद में आयोजित हरियाणा स्कूल गेम्ज ताइक्वांडो स्टेट चैंपियनशिप में द सिरसा स्कूल के होनहार विद्यार्थी प्रेरित कंबोज ने अपनी शानदार कला कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल पर कब्जा करते हुए स्कूल व जिले का नाम रोशन किया। इसी के साथ प्रेरित कंबोज ने नागालेंड में होने वाली नैशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। स्कूल निदेशिका व प्राचार्या मनीषा गोदारा ने प्रेरित कंबोज व कोच हरपाल सिंह को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। गोदारा ने कहा कि द सिरसा स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बेहतरीन खेल सुविधाएं दी जा रही है। प्रशिक्षित कोचिज द्वारा विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसका परिणाम सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी द सिरसा स्कूल के विद्यार्थी अनेक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर स्कूल व जिले का नाम रोशन कर चुके हंै

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices