Home » देश » श्री विष्णु क्लब रामलीला: तीसरे दिन ‘ताड़का वध’ बना मुख्य आकर्षण

श्री विष्णु क्लब रामलीला: तीसरे दिन ‘ताड़का वध’ बना मुख्य आकर्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
80 Views

सिरसा। श्री विष्णु क्लब द्वारा आयोजित रामलीला के तीसरे दिन दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा, जब मंच पर ताड़का वध का महत्वपूर्ण प्रसंग प्रदर्शित किया गया। यह दृश्य इतना सजीव और भावपूर्ण था कि इसने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता मोहित शर्मा, आरसी होटल से इशू गोयल शेरपुरा वाले, सुरेंद्र बड़ोपलिया का परिवार, मोंटू मोंगा ने विशेष रूप से शिरकत की। प्रधान दीपक सेठी ने बताया कि रामलीला के तीसरे दिन की शुरुआत महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ में विघ्न डालने वाली राक्षसी ताड़का और उसके पुत्रों के उत्पात से हुई। मंचन में दिखाया गया कि किस प्रकार ताड़का अपने विकराल रूप में ऋषि मुनियों को आतंकित करती है। गुरु विश्वामित्र के आदेश पर, भगवान राम ने ताड़का का वध किया। राम और ताड़का के बीच का संघर्ष बेहद रोमांचक था। ताड़का के भयंकर रूप और राम के साहस व दिव्यास्त्रों के प्रयोग ने दर्शकों को बांधे रखा। कलाकारों की दमदार प्रस्तुति ने युद्ध के इस दृश्य को आकर्षण का केंद्र बना दिया। राम द्वारा ताड़का का वध होते ही पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ताड़का के वध के बाद उसके पुत्रों और अन्य राक्षसों द्वारा किया गया विलाप (स्यापा) दर्शकों को भावुक कर गया। कलाकारों ने दुख और क्रोध के भावों को जिस कुशलता से दर्शाया, उसने बुराई के अंत पर भी एक भावनात्मक छाप छोड़ी। यह दृश्य इस बात का प्रतीक था कि बुराई का भी अंत होता है, लेकिन उसकी भी अपनी एक त्रासदी होती है।
श्री विष्णु क्लब के अध्यक्ष दीपक सेठी ने बताया कि रामलीला में कलाकरों का उत्साह सराहनीय है और आने वाले दिनों में अनेक महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय और मंच सज्जा की खूब प्रशंसा की और अगले दिनों के मंचन के लिए अपनी उत्सुकता ज़ाहिर की। रिंकू शर्मा ने दशरथ, अजय डोडा ने श्री राम, साहिल शर्मा ने लक्षमण, लोकेश सलूजा ने श्रृंगी ऋषि, जतिन नागपाल ने विश्वामित्र, दीपक ऐलावादी और अंकुश मेहता ने राहगीर, युवराज सेठी ने मारीच, दीपांश सेठी ने सुबाहु, मनीष शर्मा ने कालकेतु, अंकित शर्मा और तनुज शर्मा ने मंत्री का किरदार निभाया। आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices