Home » देश » प्रवक्ता दलबीर सिंह राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित

प्रवक्ता दलबीर सिंह राष्ट्रीय कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
87 Views

सिरसा। निफा की सिल्वर जुबिली सेलिब्रेशन के अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने करनाल के गोल्डन मोमेंट्स में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां के प्रवक्ता दलबीर सिंह को राष्ट्रीय कर्मयोगी अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। देश के प्रत्येक जिले से दो युवा प्रतिभागियों को भी समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने का यह पहला अवसर है कि निफा संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक जिले के युवाओं को एक मंच पर लाकर सम्मानित किया है। इसी कड़ी में सिरसा के रणजीत सिंह टक्कर को राज्य युवा कर्म योगी पुरस्कार प्रदान किया। राष्ट्रीय स्तर, राज्य स्तर अवॉर्ड और यंग चैंपियन अवॉर्ड भेंट किए। निफा द्वारा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम भारत मंडपम नई दिल्ली में हुआ, जिसमें जापान, मॉरीशस, रसिया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भाग लिया। इसमें मोटिवेशन स्पीकर शिवखेड़ा ने युवा उद्यमियों और राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक कार्यकर्ता और कलाकारों के साथ अपने विचार सांझा किए। मॉरिशस के राष्ट्रपति के प्रतिनिधि शिव पॉल ने युवाओं को संबोधित किया। राष्ट्रपति धर्मवीर गोखुल ने अपने संदेश में युवाओं के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। भारत रसिया और मॉरिशस दोस्ती पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में कथक सम्राट बनारस घराने की टीम ने प्रस्तुति दी असम के अशोक हजारिका की टीम ने मंत्र मुक्त करने वाला मयूर नृत्य प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर पर बेहतरीन कार्य हेतु पचास हजार राशि और अवॉर्ड सर्टिफिकेट भेंट किए। द्वितीय स्तर करनाल में आयोजित हुआ, इसमें मुख्य अतिथि करनाल विधायक थे। पहले दिन 18 राज्यों के यंग चैंपियन अवॉर्डी को सम्मानित किया। दूसरे दिन 16 राज्यों के अवॉर्डी, बेस्ट कर्मवीर अवॉर्डी को सम्मानित किया। दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि विधान सभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और विशिष्ट अतिथि डा. वीरेंद्र सिंह चौहान निदेशक हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान विकास एवं पंचायती राज, महापौर की महापौर रेनू गुप्ता वशिष्ठ अतिथि रही। निफा के निदेशक चेयरपर्सन प्रित पाल सिंह पन्नू ने शुभकामनाएं दी। राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अनिल ढिढारिया, डा. बलदेव राज कंबोज, डा. रामजी जयमल, निफा सिरसा प्रधान राजेश स्वामी, मातृभूमि वेलफेयर सोसाइटी गार्गी फाउंडेशन, अनेक सामाजिक संगठनों ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices