Home » देश » नेशनल कॉलेज में लगाया गया इको फ्रेंडली डे लॉन्ग बाजार

नेशनल कॉलेज में लगाया गया इको फ्रेंडली डे लॉन्ग बाजार

Facebook
Twitter
WhatsApp
88 Views
राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा में प्राचार्य प्रो हरजिंदर सिंह की अध्यक्षता एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मीत के मार्गदर्शन में इको-फ्रेंडली डे लॉग बाजार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराना और उन्हें पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. रमेश सोनी ने बताया कि इस डे लॉन्ग बाजार में विद्यार्थियों ने खाने पीने के सामान जैसे इडली, वडा पाव, मोठ चाट, भेलपुरी, सैंडविच, फ्रूट चाट, स्वीट कॉर्न के अलावा कपड़े के थैले, किताबें, जूट बैग, मिट्टी के बर्तन, बांस की वस्तुएँ, सजावट का सामान, बच्चों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स, वेस्ट मटेरियल से बना सामान और अन्य री-यूजेबल प्रोडक्ट्स के लगभग 40 से अधिक स्टाल लगाए गए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और नॉन टीचिंग स्टाफ सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक भाटिया, डॉ. बलबीर कंबोज, डॉ प्रेम कंबोज. व पंजाबी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ हरविंदर कौर सहित महाविद्यालय के सभी विभागों से प्राध्यापक उपस्थित रहे।
प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने कहा, “छोटे-छोटे प्रयास जैसे प्लास्टिक की जगह री-यूजेबल प्रोडक्ट्स का उपयोग, हमारी धरती को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।” डॉ. मीत ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र निपुण व जतिन के द्वारा गीत भी प्रस्तुत किए गए जिससे कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices