Home » देश » अवैध पिस्तौल 32 बोर, 12 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी धरा

अवैध पिस्तौल 32 बोर, 12 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी धरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
88 Views

अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ अभियान में सीआईए स्टाफ डबवाली की बड़ी कार्रवाई

तत्परता दिखाते हुए असल सप्लायर को भी किया काबू

 डबवाली पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है । इसी मुहिम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली ने अवैध देशी पिस्तौल 32 बोर,12 बोर व दो जिंदा कारतूस सहित आरोपी अभिमन्यु उर्फ मनु पुत्र जगदीश निवासी जंडवाला बिश्नोइयां व असल सप्लायर नवनीत सिंह उर्फ टेरी पुत्र कान्हा राम निवासी जंडवाला बिश्नोईयां को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।

              इस संबंध में प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली उप नि. राजपाल ने बताया कि एएसआई मनोहर लाल अपनी पुलिस पार्टी के साथ बराये गस्त पड़ताल अपराध आसाखेड़ा से जंडवाला बिश्नोईयां की तरफ जा रहे थे कि जब वे जंडवाला बिश्नोईयां के बस अड्डा कालूआना माइनर पुल पर पहुंचे तो एक नौजवान लड़का नहर पुल के पास अपने हाथ में एक थैला लिए खड़ा दिखाई दिया । जो आसाखेड़ा की तरफ से आ रही पुलिस पार्टी को देखकर थैला सहित बस अड्डा के पास से कच्चे रास्ते पर तेज तेज कदमों से जाने लगा । जो एएसआई ने किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी कर्मचारियों की सहायता से शख्स को काबू करके उसकी तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्तौल 32 बोर, 12 बोर व एक जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद होने पर धारा 25(1b)(a)54/59 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह यह अवैध असला आरोपी नवनीत सिंह उर्फ टेरी ने ही उपलब्ध करवाया था । जो उनकी टीम ने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नवनीत सिंह उर्फ टेरी को काबू कर लिया । जो आरोपियों अभिमन्यू उर्फ मनु व नवनीत उर्फ टेरी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करके इस अवैध असला तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices