Home » देश » थाना व चौकी परिसर के साथ गांव मसीतां व लम्बी में ग्रामीणों के साथ लगाए 450 पौधे

थाना व चौकी परिसर के साथ गांव मसीतां व लम्बी में ग्रामीणों के साथ लगाए 450 पौधे

Facebook
Twitter
WhatsApp
89 Views

सेवा पखवाड़ा के तहत अपने कर्तव्यों के निष्ठापूर्ण निर्वहन के साथ हरित वातावरण को कायम रखने में जुटी डबवाली पुलिस

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से  02 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में डबवाली पुलिस हर दिन लगातार जनसेवा में उत्कृष्ट  कार्यों की मिसाल पेश कर रही है । जिसके लिए डबवाली पुलिस की टीमों के साथ साथ स्वयं पुलिस अधीक्षक जागरूकता कार्यक्रमों में नशे के खिलाफ, साइबर अपराधों, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा बारे जागरूक कर रहे हैं । इसके अतिरिक्त पौधारोपण, स्वच्छता अभियान व रक्तदान शिविरों का आयोजन कर समाज में समन्यव्य स्थापित करने में जुटी हुई है । जिसके तहत बुधवार को थाना शहर प्रभारी नि. अनिल कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ गांव मसीतां में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया । जिसके तहत उन्होने गांव की श्मशान भूमि व पंचायती भूमि पर करीब 250 पौधों का रोपण किया गया । जिसमें गांव मसीतां के ग्रामीणों व युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इसके साथ ही पीएसआई प्रवीण थाना सदर ने गांव लम्बी के ग्राम वासियों के सहयोग से करीब 200 पौधे लगाये गये । चौकी गोरीवाला प्रभारी उप नि. राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ चौकी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और पौधारोपण किया गया ।

इस कार्यक्रम के दौरान थाना प्रबंधक अनिल कुमार ने आम नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि पौधारोपण  न केवल पर्यावरण को स्वच्छ और हरा भरा बनाता है बल्कि समाज समाज में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता की भावना को भी बढ़ाता है । उन्होने नागरिकों से आग्रह किया कि वे भी कम कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी सुरक्षा व संवर्धन की जिम्मेदारी लें । इस अवसर पर उन्होने कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून व्यवस्था बनाए ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाता है । उन्होने कहा कि डबवाली पुलिस समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि जनता में पर्यावरण, समाज और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बनी रहे और आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices