Home » देश » नकली थानेदार बनकर फोन पर धमकाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पीडि़त ने दी एसपी को शिकायत सिरसा। नकली थानेदार बनकर धमकाने के आरोप में गांव चामल निवासी किशन सिंह पुत्र गुरचरण सिंह ने पुलिस अधीक्षक सिरसा को एक शिकायत पत्र सौंपा है। एसपी को दी शिकायत में किशन सिंह ने बताया कि उसने गांव के मनरेगा मैट के खिलाफ शिकायत दी हुई है, जिसकी विभागीय जांच चल रही है। उसने बताया कि शिकायत को लेकर उसे बार-बार धमकाया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 सितंबर की सांय करीब 7 बजे अपने आप को राजेंद्र थानेदार बताते हुए मोबाइल नंबर 89010-67534 से उसके मोबाईल पर किसी ने फोन किया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपने जो मनरेगा का काम बंद करवा रखा है, हम लेबर वालों को बोलकर आप के खिलाफ पर्चा दर्ज करवाएंगे और कई तरह की धमकियां दी। इतना ही नहीं कहने लगा कि आपने सारे मजूदरों को घर बैठा रखा है और काम भी नहीं करवा रहे हैं और जो तुम अपना ऑटो चलाते हो उसको भी बंद करवा देंगे। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे 29 सितबंर 2025 को सदर थाने में आने के लिए बोला। जब उसने पूछा कि आप कौन बोल रहे तो उसने कहा कि मैं सदर थाने से राजेन्द्र सिंह थानेदार बोल रहा हूं। जब उन्होंने थाने में जाकर पता किया तो वहां राजेंद्र कुमार के नाम से कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं था। पीडि़त ने एसपी से गुहार लगाई कि उसे आरोपित लोगों से जान-माल का भी खतरा है और वे उसे कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हंै, इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने आप को थानेदार बताकर धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीडि़त ने यह भी कहा कि अगर इस दौरान उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके जिम्मेवार मनरेगा मैट व फोन करने वाला व्यक्ति होगा। एसपी ने पीडि़त को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नकली थानेदार बनकर फोन पर धमकाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पीडि़त ने दी एसपी को शिकायत सिरसा। नकली थानेदार बनकर धमकाने के आरोप में गांव चामल निवासी किशन सिंह पुत्र गुरचरण सिंह ने पुलिस अधीक्षक सिरसा को एक शिकायत पत्र सौंपा है। एसपी को दी शिकायत में किशन सिंह ने बताया कि उसने गांव के मनरेगा मैट के खिलाफ शिकायत दी हुई है, जिसकी विभागीय जांच चल रही है। उसने बताया कि शिकायत को लेकर उसे बार-बार धमकाया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 सितंबर की सांय करीब 7 बजे अपने आप को राजेंद्र थानेदार बताते हुए मोबाइल नंबर 89010-67534 से उसके मोबाईल पर किसी ने फोन किया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपने जो मनरेगा का काम बंद करवा रखा है, हम लेबर वालों को बोलकर आप के खिलाफ पर्चा दर्ज करवाएंगे और कई तरह की धमकियां दी। इतना ही नहीं कहने लगा कि आपने सारे मजूदरों को घर बैठा रखा है और काम भी नहीं करवा रहे हैं और जो तुम अपना ऑटो चलाते हो उसको भी बंद करवा देंगे। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे 29 सितबंर 2025 को सदर थाने में आने के लिए बोला। जब उसने पूछा कि आप कौन बोल रहे तो उसने कहा कि मैं सदर थाने से राजेन्द्र सिंह थानेदार बोल रहा हूं। जब उन्होंने थाने में जाकर पता किया तो वहां राजेंद्र कुमार के नाम से कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं था। पीडि़त ने एसपी से गुहार लगाई कि उसे आरोपित लोगों से जान-माल का भी खतरा है और वे उसे कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हंै, इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने आप को थानेदार बताकर धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीडि़त ने यह भी कहा कि अगर इस दौरान उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके जिम्मेवार मनरेगा मैट व फोन करने वाला व्यक्ति होगा। एसपी ने पीडि़त को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
126 Views

सिरसा। नकली थानेदार बनकर धमकाने के आरोप में गांव चामल निवासी किशन सिंह पुत्र गुरचरण सिंह ने पुलिस अधीक्षक सिरसा को एक शिकायत पत्र सौंपा है। एसपी को दी शिकायत में किशन सिंह ने बताया कि उसने गांव के मनरेगा मैट के खिलाफ शिकायत दी हुई है, जिसकी विभागीय जांच चल रही है। उसने बताया कि शिकायत को लेकर उसे बार-बार धमकाया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 सितंबर की सांय करीब 7 बजे अपने आप को राजेंद्र थानेदार बताते हुए मोबाइल नंबर 89010-67534 से उसके मोबाईल पर किसी ने फोन किया।

फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपने जो मनरेगा का काम बंद करवा रखा है, हम लेबर वालों को बोलकर आप के खिलाफ पर्चा दर्ज करवाएंगे और कई तरह की धमकियां दी। इतना ही नहीं कहने लगा कि आपने सारे मजूदरों को घर बैठा रखा है और काम भी नहीं करवा रहे हैं और जो तुम अपना ऑटो चलाते हो उसको भी बंद करवा देंगे। फोन करने वाले व्यक्ति ने उसे 29 सितबंर 2025 को सदर थाने में आने के लिए बोला। जब उसने पूछा कि आप कौन बोल रहे तो उसने कहा कि मैं सदर थाने से राजेन्द्र सिंह थानेदार बोल रहा हूं। जब उन्होंने थाने में जाकर पता किया तो वहां राजेंद्र कुमार के नाम से कोई अधिकारी व कर्मचारी नहीं था। पीडि़त ने एसपी से गुहार लगाई कि उसे आरोपित लोगों से जान-माल का भी खतरा है और वे उसे कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हंै, इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने आप को थानेदार बताकर धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पीडि़त ने यह भी कहा कि अगर इस दौरान उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके जिम्मेवार मनरेगा मैट व फोन करने वाला व्यक्ति होगा। एसपी ने पीडि़त को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices