सेवा पखवाड़ा के तहत ऐलनाबाद के नागरिक अस्पताल में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के पूर्व चेयरमैन अमीर चंद मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिकरत की। स्वास्थ्य जांच शिविर से जहां लोगों को मुफ्त परामर्श व जांच की सुविधा मिली और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। साथ ही राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भारत के विकास और स्वच्छता पर आधारित चित्र बनाएं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मार्केट कमेटी ऐलनाबाद के पूर्व चेयरमैन अमीर चंद मेहता ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ नागरिक ही समाज और राष्ट्र को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। इस तरह के शिविर न केवल लोगों को जांच व उपचार की सुविधा देते हैं, बल्कि उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक भी करते हैं।
उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण की भावना को जगाने का सबसे सुंदर माध्यम शिक्षा और कला है। जब विद्यार्थी अपने विचारों को रंगों के माध्यम से कागज पर उतारते हैं, तो उनमें रचनात्मकता के साथ-साथ सकारात्मक सोच का भी विकास होता है।
इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा विधानसभा संयोजक गणेश चांवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा निताशा सिहाग, भूराराम डूडी, नरेश कटारिया, दीपक मेहता, रविकरण गिजवानी, ब्रह्मानंद शर्मा, मार्केट कमेटी चेयरमैन सरदार भगवान सिंह, भाजपा वाइस चेयरमैन चंद्र प्रकाश सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. चरण सिंह, राधेश्याम छापोला, धीरज तनेजा, दिनेश गोदारा भी मौजूद रहे।
सेवा पखवाड़ा के तहत मेगा हेल्थ चेकअप व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

